HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (22 अगस्त,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (22 अगस्त,2023)

  Aries /  मेष

         कार्यक्षेत्र में कोई लापरवाही न बरते, आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। व्यापार में अपेक्षा अनुसार लाभ न होने पर मन परेशान रह सकता है। घरेलू कामों को लेकर नोकझोंक लगी रहेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा। बुजुर्ग लोग अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में अपने जीवनसाथी अथवा परिजनों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

 Taurus/  वृष

       किसी व्यक्ति पर जरूरत से अधिक विश्वास न करें। परिवार के लोगों के साथ जायदाद संबंधी विवाद हो सकते हैं। अनुभवी और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात होने से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। धन का सोच समझकर निवेश करें, आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। महिलाओं को गैस संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियां वाला माहौल रहेगा। सेहत ध्यान रखें।

शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 1

   Gemini | मिथुन

          आपके द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा होगी। युवा वर्ग कार्यक्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। आज पुरानी चल रही कोई समस्या खत्म होती लग रही है और मन में सकारात्मकता भी बनी रहेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्टूडेंट्स का दिन अच्छा बीतेगा। शाम को मूवी देखने जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखना आपसी मधुरता बढ़ाएगा। अत्यधिक तनाव और चिंता का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2

  Cancer| कर्क  

          संतान को नकारात्मक बातों से दूर रखें। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। ऑफिस में कुछ अधिकारी अपने स्वार्थ के लिए आपका फायदा उठा सकते हैं। पुराने मामलों को सोच में डूबे रहेंगे। मानसिक रूप से तनाव महसूस कर सकते हैं। अगर कोई प्रॉपर्टी अथवा मूल्यवान वस्तु के खरीद-फरोख्त संबंधी योजना है, तो उस पर कार्य शुरू कर सकते हैं। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 4

  Leo| सिंह 

           अनावश्यक खर्चे आपके सिर पर आ सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए ये समय उत्तम है। नए लोगों से मुलाकात होगी और मनपसंद रहेगा लेकिन घरेलू माहौल खुशनुमा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी आपको ही लेनी पड़ेगी। बच्चे सोशल मीडिया के जरिए अपना वक्त गुजारेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3

  Virgo | कन्या 

            कार्यक्षेत्र में कोई लापरवाही न बरते, आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। व्यापार में अपेक्षा अनुसार लाभ न होने पर मन परेशान रह सकता है। घरेलू कामों को लेकर नोकझोंक लगी रहेगी। व्यवसाय में किसी नये काम को अंजाम देने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अन्यथा परेशानियों में फंस सकते हैं। बुजुर्ग लोग अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 8

   Libra | तुला

          आप अपनी कार्यकुशलता तथा काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। अगर घर के रखरखाव तथा बदलाव संबंधी योजनाएं चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई कार्य हो सकता है। सब कुछ ठीक होते हुए भी कहीं ना कहीं मन में बेचैनी जैसी स्थिति रहेगी । निजी कारणों से बिजनेस में कोई निर्णय लेते समय दिक्कत आ सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी और घर में भी सुख-शांति का माहौल होगा।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 7

   Scorpio | वृश्चिक

         पिछले कुछ समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। किसी निकट संबंधी द्वारा मूल्यवान उपहार की प्राप्ति भी संभव है। कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में अपने ऊपर ही विश्वास रखें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान ही कर बैठेंगे। आज व्यवसाय में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। परंतु जरूरत के अनुसार आय के साधन बने रहेंगे। परिवार जनों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1

  Sagittarius | धनु 

          आज कोई खास कार्य समय पर बन जाएगा। सरकारी काम रुका हुआ है, तो किसी की मदद से पूरा होने की संभावना है। आज किसी भी तरह के उधारी संबंधी लेनदेन ना ही करें। सरकारी नौकरी में मनचाहा काम न मिलने से तनाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच करके व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से वजह से टांगों में दर्द व थकान की परेशानी रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9

  Capricorn | मकर 

              परिवार अथवा व्यवसाय संबंधी विशेष कार्य को लेकर आपको कोई ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं और आप सफल भी रहेंगे। विदेश यात्रा संबंधी गतिविधियां भी होंगी। बिजनेस में नया काम शुरू किया है, तो मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। विवाहित संबंध सुखद रहेंगे। निकट संबंधियों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान सबको खुशी देगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

  Aquarius | कुंभ

            आपका पूरा ध्यान अपने काम तथा आर्थिक गतिविधियों पर ही केंद्रित रहेगा। इसके परिणाम भी उत्तम ही हासिल होंगे। आय की स्थिति बेहतर होगी। शाम को किसी मित्र के साथ खुशनुमा मुलाकात भी होगी। इस समय व्यवसाय को लेकर किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको परेशानी में डाल सकता है। पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। तथा घर का माहौल उचित व अनुशासित रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6

  Pisces | मीन  

            युवा लोग सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और बेहतर परिणाम भी हासिल होंगे। फाइनेंस से संबंधित समस्या का समाधान मिलेगा। कोर्ट केस संबंधी किसी भी मामले में लापरवाही ना बरतें। वरना मामला अटक भी सकता है। पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा। जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। बदन दर्द और थकान की परेशानी महसूस होगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 4

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments