HomeNational Newsदिल्ली में भारी बारिश ने ली 6 की जान, कई इलाकों में...

दिल्ली में भारी बारिश ने ली 6 की जान, कई इलाकों में जलभराव

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से पानी में डूबने से चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। राजधानी पूरी तरह से ठप है। शनिवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने से दिल्ली के ओखला में 60 वर्षीय व्यक्ति बाढ़ वाले अंडरपास में डूब गया। बुजुर्ग की पहचान जैतपुर निवासी दिग्विजय कुमार चौधरी के रूप में हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को बाहर निकाला, जो बेहोशी की हालत में था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह घटना तब हुई जब बुजुर्ग दिग्विजय अपनी स्कूटी को बाढ़ वाले अंडरपास में ले गए।

एक अन्य घटना में शनिवार दोपहर बाहरी उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक अंडरपास में पानी से भरे हिस्से में दो लड़के डूब गए। यह घटना मेट्रो के पास सिरसपुर अंडरपास के पास हुई। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की सहायता से तलाशी अभियान शुरु किया। बाद में दोनों लड़कों के शव बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह लड़कों के नहाते समय संदिग्ध रूप से डूबने का मामला लगता है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को भी 8 और 10 साल की उम्र के दो लड़के पूर्वोत्तर दिल्ली में बारिश के पानी से भरी खाई में डूब गए थे। यह घटना न्यू उस्मानपुर इलाके में पुस्ता नंबर-5 के पास पांच फुट गहरी खाई में हुई, जो बारिश के कारण पानी से भर गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कों को बचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में पानी से भरे अंडरपास में करीब 20 साल का युवक डूब गया। मृतक आजादपुर मंडी में मजदूरी करता था, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बता दे दिल्ली में जून में 88 सालों में सबसे ज्यादा एक दिन की बारिश हुई, जिस कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई सड़कों पर जाम लग लगा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments