HomeNational Newsबॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से...

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट कर जानाकरी साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कि मिथुन दा की उल्लेखनीय फिल्मी जर्नी कई जनरेशन को इंस्पायर करती है!

अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि दादासाहब फाल्के चयनकर्ता जूरी ने अपने जमाने के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। यह अवॉर्ड 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी केरियर की शुरुआत 1976 में आई फिल्म ‘मृगया’ से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तमिल और बंगाली भाषाओं को मिलाकर कुल 350 फिल्मों में काम किया है। 1982 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘डिस्को डांसर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था।

इसी के साथ वो युवाओं के दिलों की धड़कन बन गए और इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। केरियर की शुरुआत में उन्होंने छोटे रोल्स किए, फिल्म दो अंजाने, फूल खिले हैं गुलशन गुलशन ऐसी ही फिल्में थीं, जिसमें मिथुन दा कम स्क्रीन स्पेस में काम करते दिखे थे। फिर 1979 में आई लो बजट फिल्म सुरक्षा ने उन्हें एक नई पहचान दिलाने में मदद की। इसके बाद प्रेम विवाह में अहम भूमिका निभाई, हमसे बढ़कर कौन, शानदार, त्रिनेत्र, अग्निपथ, हम से है जमाना, तहादेर कथा, स्वामी विवेकानंद, जोर लगा के…हैय्या, वो जो हसीना, ऐलान, चल चलें, डिस्को डांसर, टैक्सी चोर, द कश्मीर फाइल्स जैसी अनेक हिट फिल्में दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments