HomeNational Newsशीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, कई राज्यों में बारिश के...

शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, कई राज्यों में बारिश के आसार

नई दिल्ली । इस समय पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। पूर्वोत्तर में तो बर्फीली हवालों ने कहर ढा रखा है। जब‎कि घने कोहरे से सामने की चीजें भी नहीं ‎दिखाई दे रही हैं। भारतीय मौसम विभाग से ‎मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई। हालां‎कि दो दिन चअख धूप ‎निकली थी, इसके बाद फिर घना कोहरा छाने से उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। खराब मौसम और घने कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा और उड़ानों में भी देरी हुई।

मौसम विभाग का कहना है ‎कि अभी कम से कम दो से तीन दिन घना कोहरा और भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी। हालां‎कि तीन फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर वर्षा की भी संभावना है। उत्तर भारत में 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। चंडीगढ़ में सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। तमिलनाडु के ऊटी में पारा 1.3 डिग्री दर्ज ‎किया गया है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हिल स्टेशन ऊटी में कश्मीर जैसे हालात देखने को मिले हैं और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर आ गया है। यहां पर कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर पड़ा है।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज, सोनमर्ग और कुपवाड़ा के कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। कश्मीर के अधिकतर ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह तक घाटी के अधिकतर स्थानों पर हल्की बर्फबारी होगी। इधर पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों राज्यों में कई जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। पंजाब में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लुधियाना सबसे ठंडा बना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments