HomePunjabपंजाब के सरकारी स्कूलों कीं आठ छात्राएं जाएंगी जापान दौरे पर: हरजोत...

पंजाब के सरकारी स्कूलों कीं आठ छात्राएं जाएंगी जापान दौरे पर: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़ : पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली आठ छात्राएँ 7 दिनों के लिए जापान दौरे पर जाएंगी। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा आज यहाँ दी गई। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस, जिसको कि साकूरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के रूप में भी जाना जाता है, में भाग लेने के लिए राज्य के सरकारी स्कूलों की आठ छात्राएँ चुनी गई हैं। यह छात्राएँ 7 दिन तारीख़ 10 से 16 दिसंबर, 2023 तक जापान में रहेंगी।

उन्होंने बताया कि चुनी गई छात्राओं में स्कूल ऑफ ऐमिनेंस मानसा की छात्रा हरमनदीप कौर सुपुत्री सुखविन्दर सिंह, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल भवानीगढ़ की जसमीत कौर सुपुत्री गुरदीप सिंह, सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मॉडल टाऊन पटियाला की संजना सुपुत्री रजत कुमार, मैरीटोरियस स्कूल बठिंडा की छात्रा सपना सुपुत्री संत राम, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस कपूरथला की छात्रा निशा रानी सुपुत्री जसविन्दर सिंह, मैरीटोरियस स्कूल फिऱोज़पुर की छात्रा गुरविन्दर कौर सुपुत्री कुलदीप सिंह, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मौड़मंडी की छात्रा दीपिका सुपुत्री हरविन्दर कुमार और सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल रंधावा मसंदाँ जालंधर ख्वाहिश सुपुत्री रमन कुमार शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments