HomeHaryana Newsगांव घोघड़ीपुर में अचानक पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेरिका में मिले...

गांव घोघड़ीपुर में अचानक पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेरिका में मिले भारतीय युवक से किया वायदा निभाया

करनाल : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ओर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अल सुबह हरियाणा प्रदेश के करनाल जिले के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव घोघड़ीपुर में बीर सिंह के घर अचानक पहुंच गए। उनके गांव आने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। राहुल गांधी करीब 1 घंटा 20 मिनट तक बीर सिंह के घर रूके ओर बाद में सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मिली जानकारी अनुसार राहुल गांधी गत दिनों अमेरिका दौरे के दौरान घोघड़ीपुर के रहने वाले अमित कुमार से मिले थे, युवक का अमेरिका में एक्सीडेंट हो गया था।

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी को भारतीय युवक अमित के दौरे के बारे में पता चला था। राहुल गांधी ने अमित को वायदा किया था कि जब वे भारत वापस जाएगे तो गांव घोघड़ीपुर में अमित के घर जाएगे। उसी वायदे को निभाने के लिए राहुल गांधी अचानक अल सुबह करीब 5 बजे घोघड़ीपुर पहुंचे। उनके आने की सूचना को गोपनीय रखा गया था, शासन प्रशासन को राहुल गांधी के करनाल आने की सूचना नहीं दी गई थी, चुंनिदा अधिकारियों को राहुल के घोघड़ीपुर में आने की सूचना शेयर की गई थी। गांव पहुंचने पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने वीडियो कॉल के जरिए अमित से बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने अमित की माता बीरमति से बातचीत की ओर हाल चाल जाना। परिजनों ने राहुल गांधी को बताया कि अमित को जमीन बेचकर अमेरिका भेजा था, वहां पर उसका एक्सीडेंट हो गया, जिससे पूरा परिवार काफी दुखी ओर परेशान हो गया था।

अब अमित की हालात ठीक बताई जा रही हैं। जब राहुल गांधी के आने की सूचना गांव में लगी तो काफी संख्या में ग्रामीण बीर सिंह के घर की ओर दौड़ पड़े। अमित के पिता राहुल गांधी को अचानक दरवाजे पर देखकर आश्चर्यचकित हो गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि स्वयं उनके घर राहुल गांधी आए हैं। वे काफी खुश भी नजर आए, जो अमेरिका में उनके बेटे से मिले हैं, उन्हें काफी अच्छा लगा। दिल्ली जाते समय राहुल गांधी को परिजनों ने देसी घी ओर चूरमा भी दिया, जिसे वे साथ ले गए। जब राहुल गांधी दिल्ली की ओर निकल गए तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं राहुल गांधी के गांव में आने पर ग्रामीण काफी खुश नजर आए ओर कहा कि नेता प्रतिपक्ष उनके गांव में आया, ये उनके गांव के लिए गर्व की बात हैं। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र राठौर, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अशोक शर्मा, सतबीर मान, रिंकु शर्मा, सतिन्द्र मान, महाबीर सिंह, रविन्द्र शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments