HomeNational Newsभाजपा ने MP और उत्तराखंड उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा ने MP और उत्तराखंड उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से इन राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंजूरी की जानकारी दी।

पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह भंडारी और राज्य की मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कमलेश शाह को चुनावी मैदान में उतारा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments