HomeNational Newsआदिवासियों की संपत्ति को हड़पने में जुटी BJP और RSS :...

आदिवासियों की संपत्ति को हड़पने में जुटी BJP और RSS : खड़गे

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा और आरएसएस विविधता के खिलाफ हैं, और वे अपने साथियों के कल्याण के लिए आदिवासियों की संपत्ति और कीमती जमीनों और जंगलों को छीनना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि एमएनएफ और जेडपीएम मिजोरम में भाजपा के अनौपचारिक एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने मिजोरम में शांति लाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद कर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा राज्य की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रही है।

खड़गे ने कहा, राजीव गांधी 1986 में शांति समझौते के माध्यम से मिजोरम में शांति लाए और 1987 में राज्य का दर्जा हासिल किया। उन्होंने कहा, भाजपा-आरएसएस विविधता के खिलाफ हैं, और वे अपने साथियों के कल्याण के लिए आदिवासियों की संपत्ति वाली कीमती जमीन और जंगलों को छीनना चाहते हैं। खड़गे ने कहा कि मिजोरम के लोग शांति, समृद्धि और प्रगति के पात्र हैं। उन्होंने कहा, हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। मिजोरम राज्य के लिए हमारी गारंटी कल्याण, समावेशिता और आर्थिक सुरक्षा लाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments