HomePunjabपंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में...

पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में हुए शामिल

लुधियाना । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा ने मंगलवार सुबह ही पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही रवनीत सिंह बिट्टू की पार्टी में एंट्री हो गई। वह लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। बिट्टू कांग्रेस के टिकट पर लगातार 3 बार सांसद बन चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2014 और 2019 के चुनाव में वह लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments