HomeNational Newsनरसिम्हा राव, कर्पूरी ठाकुर, के अलावा इन हस्तियों को मिला भारत रत्न...

नरसिम्हा राव, कर्पूरी ठाकुर, के अलावा इन हस्तियों को मिला भारत रत्न सम्मान ,राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत रत्न सम्मान से नवाजा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार द्वारा चयनित आला हस्तियों को भारत रत्न सम्मान से नवाजा है। भारत रत्न सम्मान से कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को आज शनिवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें मरणोपरांत प्रदान किया गया है। जबकि लाल कृष्ण आडवाणी को अस्वस्थ होने के कारण अगले दिन 31 मार्च को उनके आवास पर ही ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाएगा।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मान लेने नरसिंम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव समारोह में पहुंचे हुए थे।
वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने भारत रत्न पुरस्कार ग्रहण किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया है। एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया है। कर्पूरी ठाकुर की पोती नमिता कुमारी ने राष्ट्रपति मुर्मू से भारत रत्न प्राप्त किया। भारत रत्न सम्मान समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। इस अवसर पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पोती नमिता ने कहा कि इस पल को भावों में पिरोकर शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हम सभी बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद, उन्होंने बिहार के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments