HomeNational Newsअंतरिक्ष में होगा कमाल......साथ आए नासा और इसरो

अंतरिक्ष में होगा कमाल……साथ आए नासा और इसरो

नई दिल्ली । भारत अब चांद तक अपनी छाप छोड़ चुका है। साथ ही देश अंतरिक्ष में नए कारनामे करने की राह पर है। तकनीक की दुनिया में भारत आए दिन कारनामे कर रहा है। इतना ही नहीं भारत अपने वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष भेजने की पूरी तैयारी कर चुका है। अब खबर है कि इस काम में इसरो की मदद नासा कर रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी (आईसीईटी) पर पहल को आगे बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के प्रमुख बिल नेल्सन ने खुद इसकी पुष्टि की है।
नेल्सन ने कहा है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी भारत के साथ सहयोग बढ़ाएगी। उन्होंने कहा है कि नासा इसरो के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मिलकर काम करेगा। नेल्सन की यह टिप्पणी अमेरिका और भारत द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के बीच आईसीईटी वार्ता के बाद आई है।

नेल्सन ने लिखा ‘पिछले साल भारत की मेरी यात्रा के बाद, नासा मानवता के लाभ के लिए महत्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकी पर अमेरिका और भारत की पहल को आगे बढ़ा रहा है। हम साथ मिलकर अंतरिक्ष में अपने देशों के सहयोग का विस्तार कर रहे हैं, जिसमें इसरो अंतरिक्ष यात्री के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर एक संयुक्त प्रयास शामिल है। हालांकि मिशन के बारे में विशिष्ट विवरण अभी भी काम में हैं, ये प्रयास भविष्य के मानव अंतरिक्ष यान का समर्थन करने और पृथ्वी पर जीवन को बेहतर बनाएंगे। वहीं डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन की मौजूदगी में कहा कि भारत और अमेरिका को बड़े रणनीतिक हित के हिस्से के रूप में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के विकास में सबसे आगे रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments