HomeHaryana Newsहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सोमवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी ने कलायत विधानसभा से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, पूंडरी से पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, घरौंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समालखा से बिट्?टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रानिया से हैप्पी रानिया, भिवानी से इंदु शर्मा, महम से विकास नेहरा, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ़ से कुलदीप छिक्कारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत शेरिया, महेंद्रगढ़ से डॉ. मनीष यादव, नारनौल से रविंद्र मटरू, बादशाहपुर से वीर सिंह सरपंच, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंद्र फौजदार को चुनावी मैदान में उतारा है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं, नरेंद्र शर्मा हरियाणा के पूर्व सिंचाई मंत्री रहे हैं, डॉ. मनीष यादव स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे हैं और रविंद्र सिंह मटरू समाजसेवी हैं। वहींं हैप्पी रानिया किसानों से जुड़े रहे हैं और जयपाल शर्मा लंबे समय से राजनीति से जुड़े रहे हैं और 2005 में निर्दलीय व 2009 में बीजेपी से चुनाव लड़ चुके हैं। इसी के साथ आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी होते ही बावल से कांग्रेस नेता जवाहर लाल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्हें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पार्टी का पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

जवाहर लाल बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कहा कि बीजेपी को जड़ से उखाडऩे के लिए आम आदमी पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जल्द ही अगली सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव में समय कम बचा है और हमने अपनी लिस्ट को जारी कर दिया है। हम अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर काम करते हैं। हमारा मजबूत संगठन चाहता था कि हम मजबूती से चुनाव लड़ें। आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत विकल्प है और यही मजबूत विकल्प हरियाणा में रंग लाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को नशे की मंडी बना दिया।

हरियाणा का युवक दर-दर ठोकरें खा रहा है। अब हरियाणा के विकास के लिए आम आदमी पार्टी तैयार है। आम आदमी पार्टी का संगठन हरियाणा में सबसे मजबूत है। आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हम आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों को लेकर जनता के बीच जाएंग और इस बार बदलाव के लिए वोट करने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन के लिए तीन दिन बचे हैं। एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी के कई कई उम्मीदवार हैं। अब जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प देगी। आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने के लिए लड़ाई लड़ रही है। हरियाणा के लिए परिणाम सकारात्मक होंगे। अब हरियाणा से बीजेपी के जाने का समय आ गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments