Thursday, October 8, 2026
HomeNationalसोना फिर हुआ महंगा चांदी की कीमतों में आई गिरावट

सोना फिर हुआ महंगा चांदी की कीमतों में आई गिरावट

नई ‎दिल्ली । सोने और चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत शुक्रवार को सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव सुधर गए। सोने के भाव 96,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,07,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रेक्ट 47 रुपये की गिरावट के साथ 96,735 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 96,782 रुपये था। इस समय यह 52 रुपये की तेजी के साथ 96,834 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,840 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,735 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रेक्ट 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,836 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,08,236 रुपये था। इस समय यह 316 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,920 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,07,920 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,07,836 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। कॉमेक्स पर सोना 3,335 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,342.90 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,338.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 37.05 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 37.08 डॉलर था। इस समय यह 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 36.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments