HomePunjab116 क्लर्कों की नियुक्ति से तकनीकी शिक्षा विभाग के कामकाज में आयेगी...

116 क्लर्कों की नियुक्ति से तकनीकी शिक्षा विभाग के कामकाज में आयेगी तेज़ी : हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़ : 116 क्लर्कों की नियुक्ति से तकनीकी शिक्षा विभाग के कामकाज में तेज़ी आयेगी। उक्त प्रगटावा आज यहां पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा इन नव-नियुक्त क्लर्कों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जायेगा। स. बैंस ने कहा कि विभाग में क्लर्कों की बड़े स्तर पर कमी थी, जो कि इस भर्ती से दूर हो जायेगी।

स. बैंस ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग पंजाब का एक अहम विभाग है, जोकि नौजवानों को सरकारी नौकरियों के काबिल बनाने के साथ-साथ स्वै-रोज़गार के काबिल भी बनाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस विभाग को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वाली पंजाब सरकार अपने पहले एक साल के कार्यकाल के दौरान ही 28 हज़ार से अधिक स्थायी सरकारी नौकरियां पंजाब के नौजवानों को दे चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments