Saturday, August 8, 2026
HomeNationalएक जुलाई से आपकी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, सरकार कर रही...

एक जुलाई से आपकी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, सरकार कर रही नियमों में बदलाव

नई दिल्ली: 1 जुलाई 7 बड़े बदलाव हो रहे हैं, जो आपके बजट पर प्रभाव डाल सकते हैं। 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड पेमेंट, ऑनलाइन वॉलेट ट्रांजैक्शन और पैन कार्ड जैसे जरूरी कामों के नियम बदल रहे हैं। दूसरी ओर रेलवे भी नया किराया लागू करने जा रहा है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर के दाम भी 1 जुलाई को अपडेट हो सकते हैं। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट 1 जुलाई को जारी होंगे। अभी एक जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। दिल्ली से कोलकाता तक यह सिलेंडर 25 रुपए सस्ता किया गया था। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसके दामों में भी बदलाव हो सकता है।

एटीएम इस्तेमाल करना अब और महंगा हो जाएगा। आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक अब महीने में तीन बार से ज्यादा दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालेंगे तो अतिरिक्त चार्ज देना होगा। वहीं अब आधार कार्ड के बिना नया पैन कार्ड नहीं बनेगा। पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा। यदि आपके पास पहले से पैन और आधार दोनों हैं, तो इन्हें लिंक करना जरूरी है। इसके लिए 31 दिसंबर, 2025 तक का समय दिया गया है। समय पर लिंक न कराने पर जुर्माना या पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा। वहीं भारतीय रेल यात्री किराया बढ़ाने जा रहा है। कोरोना महामारी के बाद यह पहली बार है, जब किराए में बढ़ोतरी की जा रही है। नॉन-एसी (स्लीपर/सामान्य श्रेणी) में 1 पैसा/किमी, एसी कोच 2 पैसे/किमी, 500 किमी तक की सेकंड क्लास यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।

500 किमी से ज्यादा की सेकंड क्लास यात्रा पर 0.5 पैसा/किमी की जा रही है। अब ट्रेन टिकट बुकिंग में ओटीपी को अनिवार्य कर दिया गया है। आईआरसीटीसी पर अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी सत्यापित किए बिना बुकिंग पूरी नहीं होगी। बुकिंग के पहले 30 मिनट तक एजेंट तत्काल टिकट नहीं खरीद सकेंगे। एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने वालों के लिए कुछ नए चार्ज लगाए जा रह हैं। अब अगर आप ड्रीम 11, एमपीएल या रमी कल्चर जैसे गेमिंग ऐप्स पर महीने में 10,000 रुपए से ज्यादा खर्च करते हैं, तो एक फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

यही शुल्क पेटीएम, मोबिक्विक और फ्रीचार्ज जैसे वॉलेट्स में 10,000 रुपये से ज्यादा लोड करने पर भी लगेगा। इसके अलावा अगर यूटिलिटी बिल यानी बिजली, पानी, गैस आदि का पेमेंट 50,000 रुपए से ज्यादा हुआ, तो वहां भी यह अतिरिक्त शुल्क लगेगा। वहीं, ईंधन पर महीने में 15,000 रुपए से अधिक खर्च करने पर भी एक फीसदी का शुल्क देना होगा। आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक अब सभी क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) के जरिए ही किया जा सकेगा। इससे फोनपे, क्रेड जैसे प्लेटफॉर्म प्रभावित होंगे, क्योंकि बीबीपीएस पर फिलहाल केवल आठ बैंकों ने यह सुविधा शुरू की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments