Home Haryana विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर राष्ट्रीय निकाय सम्मेलन...

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर राष्ट्रीय निकाय सम्मेलन का द‍िया न्‍यौता

0
35

 चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन मे मुलाकात कर 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम के मानेसर स्‍थि‍त आईएसीटी में देश में पहली बार होने वाले राष्ट्रीय निकाय सम्मेलन का  न्यौता  दिया।  उन्‍होने महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया क‍ि शहरी स्‍थानीय नि‍कायों का ये राष्ट्रीय सम्मेलन श्रेष्‍ठ प्रथाओं के आदान प्रदान और अनुभव साझा करने का बेहतर मंच साबि‍त होगा ।

इससे पूरे देश में शहरी प्रशासन को ओर अध‍िक सक्षम व उतरदायी बनाने में मदद म‍िलेगी। इस राष्ट्रीय निकाय सम्मेलन मे 500 से अधिक डेलीगटेस शिरकत करेंगे । लोकसभा के मार्गदर्शन में इस राष्ट्रीय निकाय सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा कर रही है। इस राष्ट्रीय निकाय सम्‍मेलन को सफल बनाने के लि‍ए विधानसभा अध्‍यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने व‍िधानसभा सहि‍त सभी प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों को व‍िशेष दिशा निर्देश दिए हैं। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला से भी व‍िधानसभा अध्‍यक्ष हरविन्द्र कल्याण लगातार मार्गदर्शन ले रहे हैं ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here