HomeNational Newsइन राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी:मेरठ में आंधी-बारिश से दो मकान ढहे,...

इन राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी:मेरठ में आंधी-बारिश से दो मकान ढहे, दबने से महिला और बच्चे की मौत

नई दिल्ली। यूपी के मेरठ में शुक्रवार को आंधी-बारिश से दो मकान ढह गए जिसमें एक महिला और उसकी 9 महीने की बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। करीब 10 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ में शनिवार सुबह 3 बजे तूफान आया। इससे सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल धराशाही हो गए। इसके चलते रास्ते बंद हो गए और यातायात अवरुध हो गया।
मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान-मध्य प्रदेश में तेज लू चलने की आशंका जताई है। महाराष्ट्र में भी तेज गर्मी रहेगी। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नॉर्थ ईस्ट समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ यहां तेज आंधी और बिजली का भी अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवाओं के असर से मध्य प्रदेश तप रहा है। सीजन में पहली बार शुक्रवार को दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 44 डिग्री पार कर गया।शनिवार को पारा 42.5 डिग्री और रविवार को 43.1 डिग्री तक पहुंचने की संभावना हैं। 5 जिलों में लू चलेगी। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश से कई घरों को नुकसान पहुंचा। कई परिवार बेघर हो गए। इधर हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम खराब रहा। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शनिवार को भी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments