Aries / मेष
आज का दिन शांति और सुकून में व्यतीत करने की कोशिश रहेगी। घर में कुछ खास लोगों का आगमन होगा। खर्च बरकरार रहेंगे। उन में कटौती करना नामुमकिन होगा। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को स्पेशल अथॉरिटी मिल सकती है। जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपकी परेशानियों को हल करेगा। काम के साथ शारीरिक और मानसिक आराम की जरूरत है।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 1
Taurus/ वृष
घर के नवीनीकरण या बदलाव संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आप पूरे मन से घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने की कोशिश करेंगे। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें। ऑफिस से संबंधित कार्य में आपका विशेष योगदान रहेगा। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें, खान-पान का आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9
Gemini | मिथुन
अपनी क्षमता अनुसार किसी विशेष काम को अंजाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। संबंधों में मधुरता रखने के लिए आपका विशेष प्रयास जरूरी है। खर्चो पर काबू रखें। व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। अधिकारी वर्ग से मन मुताबिक सहायता मिलेगी। दांपत्य संबंधों में सामंजस्य रखें। घर की व्यवस्था उचित रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेेगी।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7
Cancer| कर्क
भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो वह पूरी हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है। परिवर्तन संबंधी किसी भी योजना को अभी स्थगित रखें। व्यवसाय में चल रही समस्याओं से उबरने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है।नौकरी में अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगे। पारिवारिक लोगों का सहयोग रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 5
Leo| सिंह
आपको जीवन संबंधी सकारात्मक आयाम सीखने के लिए मिलेंगे। संतान के करियर संबंधी गतिविधियों पर विचार-विमर्श होगा। पड़ोसियों के साथ संबंधों को खराब ना होने दें। आज बिजनेस के महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती है।ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। दुर्घटना के योग बने हुए हैं।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 7
Virgo | कन्या
बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। किसी से मदद की उम्मीद न रखकर खुद अपने काम निपटाने की कोशिश करें। बेहतर नतीजे मिलेंगे। मानसिक शांति और सुकून के लिए आध्यात्म में भी समय व्यतीत करें। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, जो फायदेमंद होगा। दांपत्य जीवन सुखमय और व्यवस्थित रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 2
Libra | तुला
किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। किसी सम्मेलन अथवा समारोह में जाने का निमंत्रण मिलेगा। अपनी मेहनत के परिणाम विलंब से मिले तो चिंता ना करें तथा उचित समय का इंतजार करें। बिजनेस में प्रभावशाली लोगों के साथ समय व्यतीत होगा और कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। घर के सदस्य में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 8
Scorpio | वृश्चिक
आज आपका कोई रुका काम दोबारा शुरू होने से सुकून मिलेगा । सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है। परिवार की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए की गई आपकी कोशिश कामयाब होंगी। समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 1
Sagittarius | धनु
परिवार जनों के साथ आपसी वार्तालाप में सुख समय व्यतीत होगा।आप अपनी बुद्धिमता द्वारा घर तथा व्यवसाय संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आने से चिंता रहेगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल करने में सफल रहेंगे।ऑफिस में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता की स्थिति रहेगी।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 2
Capricorn | मकर
इस समय कोई भी व्यवसायिक निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। अपनी योग्यता और क्षमता द्वारा कोई उपलब्धि हासिल करेंगे। बच्चों के करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। युवा वर्ग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या आवेश में आने से माहौल बिगड़ सकता है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय घर के लिए निकालना अति आवश्यक है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 5
Aquarius | कुंभ
आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे। जिससे नुकसान होगा। कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में और मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 4
Pisces | मीन
पूर्ण सफलता पाने के लिए किसी भी कार्य को करने से पहले आपका पूरी तरह सोच विचार करना सफलता देगा। व्यवसायिक गतिविधियों में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। काफी समय से प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए जल्दी ही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें ।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6