HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (05 मार्च,2025)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (05 मार्च,2025)

 Aries /  मेष

          भविष्य में लाभ ही मिलेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का रवैया परेशान कर सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य और प्रेम रहेगा। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। गला खराब होने की वजह से बुखार महसूस हो सकता है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7

  Taurus/  वृष

         मानसिक सुकून भी बना रहेगा। कहीं से कोई रुकी पेमेंट मिल सकती है। व्यवस्थित रहने से आपको कई तरह की उलझनों से भी राहत मिलेगी। आपसी संबंधों में टकराव आ जाने से किसी मित्र पर शक हो सकता है। व्यवसाय मे खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। घर में सुख-शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 1

  Gemini | मिथुन

           आपसी बातचीत से कई तरह की जानकारियां मिलेंगी। युवा वर्ग पूरी ऊर्जा के साथ अपने भविष्य संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें, निश्चित ही सफलता मिलने वाली है। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होने से प्रसन्नता रहेगी। संतान से जुड़ी समस्या का समाधान पारिवारिक विचार-विमर्श से निकल सकता है। पति-पत्नी के प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। इंफेक्शन और खांसी जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 4

  Cancer| कर्क  

           बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा उनका मार्गदर्शन करना उनके आत्म विश्वास को बढ़ाएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता हासिल होगी। कारोबारी गतिविधियों में मनचाही सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ प्रोजेक्ट को लेकर तनाव बढऩे की स्थिति भी बन रही है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4

  Leo| सिंह 

         आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना तथा मन लगाकर काम करना आपको मनोनुकूल परिणाम देगा। युवा लोग अपने कार्यों पर मन लगाकर मेहनत करेंगे। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। व्यवसाय संबंधी योजना को साकार करने का उचित समय है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मन प्रसन्न रहेगा। अत्यधिक काम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 7

 Virgo | कन्या 

          अनुकूल स्थिति बन रही है। काफी समय से जिस लक्ष्य को पाने की कोशिश में थे आज उसे हासिल कर पाएंगे। धार्मिक कामों में भी रुचि रहेगी। किसी की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने फैसलों को सबसे ऊपर रखें। आपको प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में विशेष फायदा मिलेगा। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 8

  Libra | तुला

          आज आपका अधिक समय यात्रा में बीतेगा। आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे इसलिए अपनी पूरी ऊर्जा अपने कार्यों पर लगा दे। किसी से बात करते समय विनम्रता बनाए रखें, लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज , शुभ अंक- 7

 Scorpio | वृश्चिक

      अपने काम करने के तरीको को सुधारने में सफलता मिलेगी। युवाओं के करियर में समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आंख बंदकर किसी पर भी भरोसा न करें। कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। बाहरी लोगों की दखलंदाजी से घर की शांति प्रभावित हो सकती है। अपनी दिनचर्या और खानपान में लापरवाही से गैस और एसिडिटी हो सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 2

  Sagittarius | धनु 

              आप कोई भी समस्या आने पर घबराएं नहीं, बल्कि उनका रास्ता ढूंढने की कोशिश करें। इससे आपको प्रतिभा निखारने का मौका और खुशी मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में परेशानियां रहेंगी, संयम रखें। समय के मुताबिक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आगमन होगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5

  Capricorn | मकर 

          आपकी किसी खास काम को लेकर बनाई गई योजनाएं पर आज काम हो सकता है, हालांकि थोड़ी मुश्किलें भी आएंगी। उनके समाधान भी मिल जाएंगे। आपका सकारात्मक नजरिया आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा। परिवार वालों के बीच तालमेल रहने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 3

  Aquarius | कुंभ

          अचानक आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज गृहस्थ जीवन आनन्द से भरा रहेगा। वर्किंग महिलाओं के लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा। दोस्तों के साथ मजेदार समय बीतेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रखें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय खराब ना करें। बड़े बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखें, कमर दर्द की तकलीफ रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8

  Pisces | मीन  

           काम को लेकर किसी पर निर्भर न रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अध्यात्म से जुड़ी किसी विशेष बात को गहराई से जानने में रुचि रहेगी। स्टूडेंट्स व्यर्थ की बातों में ध्यान दें। आज किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम है तो उसे स्थगित करना आपके हित में रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत उत्तम रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments