HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (14 जून,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (14 जून,2023)

 Aries /  मेष 

              आज आपको मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यवहारिक नजरिया रखें। जो लोग आपके खिलाफ थे, उनकी नाराजगी दूर होगी और वो आपके पक्ष में रहेंगे। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। दोपहर बाद लेनदेन को लेकर गलतफहमी हो सकती है। बिजनेस संबंधित सरकारी काम समय रहते निपटाना ठीक रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। त्वचा संबंधी एलर्जी परेशान कर सकती है।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

  Taurus/  वृष

            आप प्रभावशाली और अनुभवी लोगों की मदद से बेहतर फैसले ले पाएंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कभी-कभी अपने बारे में ज्यादा सोचना और थोड़ा स्वार्थ होने की वजह से संबंधों में खटास हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल रहेगा। किसी दोस्त से मुलाकात भी पुरानी यादें ताजा करवाएगी। सेहत अच्छी रहेगी ।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 4

  Gemini | मिथुन

आज दिनभर भागदौड़ रहेगी उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क मजबूत होंगे। अपने स्वभाव में थोड़ा ठहराव लाना जरूरी है। किसी नजदीकी संबंधी से चल रहा विवाद अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। कारोबारी समस्याओं में अपनी कार्य क्षमता और कुशलता से समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। घर की व्यवस्था अनुशासित और सुख-शांति रहेगी। जोड़ों में घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

   Cancer| कर्क  

              थोड़ी सी सावधानी से काफी चीजें आपके फेवर में होंगी। किसी नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जिसका नकारात्मक असर परिवार पर पड़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में बहुत फायदे की उम्मीद न करें। कागजी कामों में बहुत सावधानी रखें। घर के सभी सदस्यों के बीच तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। गर्मी के मौसम से किसी प्रकार का इंफेक्शन होने की आशंका है।

शुभ रंग- फिरोजी, शुभ अंक- 1

  Leo| सिंह 

           आपकोा दूसरों की मदद से आत्मिक खुशी मिलेगी। आप अपने काम व्यवस्थित रूप से करने में सफल रहेंगे। किसी भी चुनौती से निपटने के लिए साहस और आत्मविश्वास रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से राहत मिलेगी। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहें। एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7

   Virgo | कन्या 

          व्यवसाय में आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करवाएगा। आज किसी को भी पैसा उधार देना नुकसानदायक रहेगा। आज किसी अनुभवी की मदद से आपको कोई नई दिशा मिलेगी और मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में सुख-शांति रहेगी। वैवाहिक तथा प्रेम संबंध दोनों ही खुशनुमा बने रहेंगे। असंतुलित दिनचर्या व खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 8

 Libra | तुला

           रिश्तेदारों से संबंधित किसी विवाद के सुलझने से रिश्तो में दोबारा मधुरता आएगी। किसी भी विकट परिस्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से वातावरण नकारात्मक हो सकता है। ऑफिस के कार्य की अधिकता बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 7

Scorpio | वृश्चिक

           इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी लिया गया निर्णय बेहतरीन साबित होगा। रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई समस्या हल होती नजर आ रही है। अध्यात्म और धर्म-कर्म के कार्यों में भी ध्यान रहेगा। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। परंतु उनके भावनात्मक संबंधों में कटुता नहीं आएगी। बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कतें रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

  Sagittarius | धनु 

            आपको कारोबार में मनचाहे नतीजे मिलेंगे। किसी विशेष कार्य को लेकर चल रही बाधा आपके प्रयासों से दूर हो जाएगी। प्रभावशाली लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपको नई-नई जानकारियां हासिल होंगी। वैवाहिक संबंध मधुर्तापूर्ण रहेंगे। आप भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में किसी वजह से तकरार उत्पन्न हो सकती है। एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना अति आवश्यक है। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6

 Capricorn | मकर 

             आप अपने कार्य को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। और सफलता भी मिलेगी। ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर उजागर ना हो। खर्चा के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होने से आर्थिक व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे।व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। परिवार के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे ।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5

  Aquarius | कुंभ

              आज का दिन खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। कार्यों के प्रति सजगता उन्हें सफलता प्रदान करेगी। धन प्राप्ति का कोई रुका हुआ साधन पुन: शुरू होगा। राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपनी छवि को उत्तम रखना जरूरी है। व्यवसाय में कुछ प्रतिस्पर्धा जैसी परिस्थितियों बनेगी, परंतु अपनी सूझबूझ और काबिलियत से उन्हें सुलझा भी लेंगे। घर में चल रहे आपसी मनमुटाव का समाधान मिलेगा। आपको तनाव और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

 Pisces | मीन 

              संतान की तरफ से भी किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास रत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय से सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव की वजह से घर की व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments