HomeNational Newsआपदा प्रबंधन को लेकर अमित शाह ने आठ हजार करोड़ की तीन...

आपदा प्रबंधन को लेकर अमित शाह ने आठ हजार करोड़ की तीन परियोजनाएं कीं शुरु

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने देश में विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए जरूरी ढांचे और मौजूदा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आठ हजार करोड़ रुपए से अधिक की तीन बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इन योजनाओं की घोषणा की।

पहली योजना के तहत राज्यों में अग्निशमन सेवा के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य अग्निशमन तंत्र तथा ढांचे को अत्याधुनिक तथा पुख्ता बनाना है। दूसरी योजना के तहत शहरी बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए सर्वाधिक जनसंख्या वाले सात महानगरों जिसमें मुंबई चेन्नई कोलकाता बेंगलुरु हैदराबाद अहमदाबाद और पुणे के लिए 2500 करोड़ की परियोजना चलेगी। इससे बाढ़ से निपटने की व्यवस्था को पुख्ता बनाने के साथ-साथ ठोस समाधान की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। तीसरी योजना में भू-स्खलन शमन के लिए 17 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में 825 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय भू-स्खलन जोखिम शमन योजना शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments