Aries / मेष
समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप एक नई ऊर्जा देगा। विपरीत परिस्थितियों में घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढ लेंगे और कामयाब भी रहेंगे। युवाओं को जिम्मेदारियां निभाने में दिक्कत रहेगी। नौकरीपेशा लोग किसी राजनीतिक गतिविधि का शिकार हो सकते हैं। विवाहित जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज,शुभ अंक- 5
Taurus/ वृष
विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी भी तरह की उधारी और लेनदेन करते समय लापरवाही की वजह से कोई गलती हो सकती है। व्यवसाय को लेकर की गई कोई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 4
Gemini | मिथुन
आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्षरत थे तो आज तनाव से कुछ राहत मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहें।
नौकरी के मामले में लापरवाही करना उचित नहीं है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
सेहत आपकी अच्छी रहेगी ।
शुभ रंग- क्रीम,शुभ अंक- 5
Cancer| कर्क
धार्मिक कामों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा और आपको प्रसन्नता मिलेगी। किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी, संबंधों में मधुरता आएगी। व्यवसाय में अगर बदलाव की योजना है तो उसे अभी स्थगित ही रखें। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था बनाए रखेंगे। घुटनों में दर्द की समस्या परेशान रह सकती है।
शुभ रंग- क्रीम,शुभ अंक- 2
Leo| सिंह
आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी पॉलिसी में निवेश करना उचित रहेगा। आज रिस्क कार्यों में पैसा लगाना नुकसानदायक रह सकता है। सरकारी नौकरी में बातचीत करते समय सचेत रहने की जरूरत है। घर में व्यवस्था बनाए रखेंगे तो सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए आकर्षण बढ़ेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- ऑरेंज,शुभ अंक- 1
Virgo | कन्या
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। युवा अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल करेंगे। आज किसी मित्र की सहायता में समय व्यतीत होगा। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को बेहतर परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पारिवारिक लोग आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। जोड़ों और घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग- आसमानी,शुभ अंक- 9
Libra | तुला
सामाजिक गतिविधियों में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। सुकून पाने के लिए कुछ समय अपने प्रिय कार्यों के लिए जरूर निकालें। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। पैसों के मामले को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- बादामी,शुभ अंक- 2
Scorpio | वृश्चिक
विद्यार्थी अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे और कोई नया अवसर भी मिलेगा। घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में आपका सहयोग रहेगा। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे । अनचाही ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। अत्यधिक थकान और तनाव से कार्य क्षमता कम हो सकती है।
शुभ रंग- हरा,शुभ अंक- 5
Sagittarius | धनु
घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा, विशेष मुद्दों पर बात भी होगी। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, अकारण लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसका बारीकी से मूल्यांकन करें। ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां आज समाप्त हो जाएंगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी,शुभ अंक- 3
Capricorn | मकर
नजदीकी संबंधियों के साथ मेल-मिलाप से खुशी मिलेगी। डिनर पर बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से प्रसन्नता मिल सकती है। पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। धोखा होने की आशंका है। अपनी कारोबारी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। घर-परिवार के संबंधों में मधुरता रहेगी। ज्यादा काम के दबाव से पैरों में दर्द और थकान रहेगी।
शुभ रंग- सफेद,शुभ अंक- 9
Aquarius | कुंभ
प्रॉपर्टी संबंधी रुका हुआ मामला भी हल होने से परिवार में सुकून रहेगा। आर्थिक मामलों में जीत हासिल होगी। योजनाएं भी सफल रहेंगी। कारोबारी गतिविधियां बेहतर रहेंगी। नजदीकी लोगों की अपेक्षा किसी अनजान व्यक्ति से सहायता मिल सकती है।पारिवारिक वातावरण सुखद बनाए रखने के लिए नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी,शुभ अंक- 6
Pisces | मीन
आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं, इसलिए भरपूर मेहनत करें। यात्रा लाभदायक होगी। व्यर्थ के वाद-विवाद में पडऩे से अपमानजनक स्थिति बन सकती हैं।अपने व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें आपको बेहतरीन अनुबंध मिल सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- बादामी,शुभ अंक- 4