Aries / मेष
अगर आपका कहीं पैसा उधार दिया है या फंसा हुआ है, तो उसकी वापसी की पूरी संभावना है। राजनीतिक संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहे। व्यवसाय में इस समय अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। पारिवारिक सदस्य एक साथ मिलकर शॉपिंग और घूमने-फिरने का भी लुत्फ उठाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1
Taurus/ वृष
मित्रों से विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय में टीमवर्क के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है। आपस में प्रेम प्यार बढ़ेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2
Gemini | मिथुन
धार्मिक अथवा आध्यात्म की गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। यदि लंबे समय से कोई दिली इच्छा अटकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका कार्य हल होगा। इस समय व्यवसाय में कोई भी नया काम शुरू करने से संबंधित किसी भी तरह का रिस्क ना लें। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। तनाव की स्थिति से अपने आप को दूर रखें। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6
Cancer| कर्क
आज कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन सकारात्मक नजरिया रखने से परिस्थितियां जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी। बच्चों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। कोई अनचाही यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से आपको राहत ही मिलेगी। कारोबार में किसी भी तरह का निवेश करने से पहले शुभचिंतकों से राय जरूर लें। आपसी संबंधों में नजदीकियां रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 5
Leo| सिंह
कोई आर्थिक योजना फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से शांति मिलेगी। अगर कहीं लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन रहा है तो उसमें कुछ व्यवधान आ सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से समय अच्छा ही रहेगा।जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 4
Virgo | कन्या
घर में नजदीकी संबंधों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। किसी भी मुश्किल काम को सोच-विचार करके तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में समर्थ रहेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्य के प्रति भी आपका रुझान रहेगा। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग से आप कोई खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। सेहत का ध्यान रखेें।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9
Libra | तुला
आज कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल सकती है। धार्मिक तथा सामाजिक क्रियाकलापों में अपना योगदान बनाए रखने से संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। संपत्ति या पारिवारिक संबंध विवाद चल रहा है, तो ध्यान रखें कि भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना बढ़े। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। घर में किसी खास व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8
Scorpio | वृश्चिक
आज आपको मनचाहे तरीके से सफलता मिलेगी। राजनीतिक और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों के लिए समय शुभ चल रहा है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध जैसे घर में खुशनुमा माहौल बनाकर रखेगा। खांसी जुखाम तथा बुखार जैसी समस्याएं परेशान करेगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 2
Sagittarius | धनु
आज वरिष्ठ जनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्यों को करने का उत्तम समय है। घर के किसी प्रिय व्यक्ति की बड़ी उपलब्धि से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कारोबार से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन प्रोग्राम बन सकता है। खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 6
Capricorn | मकर
अपनी मेहनत और प्रयासों की बदौलत मनचाही सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। युवाओं को कंपटीशन में कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा, लेकिन सफलता भी सुनिश्चित है। किसी भी तरह की आवाजाही को फिलहाल टाल दें। कारोबार में नई गतिविधि को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 7
Aquarius | कुंभ
युवा वर्ग अपनी कार्य क्षमता और योग्यताओं को पहचाने। समय आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां तैयार कर रहा है। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था रहेगी। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में कुछ गलती हो सकती हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। कब्ज व गैस की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहेगी।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 1
Pisces | मीन
ननिहाल अथवा ससुराल पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में लेनदेन में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें, वरना आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।युवाओं को कहीं नौकरी मिलने की उचित संभावना है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी। पेट दर्द व गैस की वजह से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5