HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (11 नवम्बर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (11 नवम्बर,2024)

  Aries /  मेष

          धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा कुछ नया करने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले में किसी की सहायता मिल सकती हैं। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभालकर रखें। व्यवसाय में चल रही दिक्कतें किसी के मार्गदर्शन से दूर होगी। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। घर में खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। त्वचा संबंधी इन्फेक्शन होने की आशंका है।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3

  Taurus/  वृष

          विदेश से संबंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। कोई रुका हुआ कार्य हल हो जाने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। बजट बनाकर चलें, क्योंकि अत्यधिक खर्चे परेशान कर सकते हैं। वर्तमान व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। पुराने निवेश से भी फायदा होने वाला है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

 Gemini | मिथुन

         प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त करने के लिए समय अनुकूल है। आप अपनी जीवनशैली को और अधिक प्रभावशाली बनाने का प्रयास करेंगे। रुकी हुई पेमेंट या उधार दी हुई पेमेंट हासिल करने का भी अनुकूल समय है। आज कार्य क्षेत्र में बेहतरीन व्यवसायिक योजनाएं बनेंगी । ऑफिस के माहौल में राजनीति रहेगी। वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5

  Cancer| कर्क  

           किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक बेहतर बनाएगी। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। बिजनेस की कार्य प्रणाली में व्यवस्था बनाने से सकारात्मक माहौल बनेगा। परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। खांसी की वजह से इंफेक्शन बढ़ सकता है।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 2

  Leo| सिंह 

          धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग आदि कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा। दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। ऑफिस में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर तनाव रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 1

  Virgo | कन्या 

        घर में समय व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। आपकी ही किसी लापरवाही की वजह से आज बनते हुए कार्यों में कुछ व्यवधान रहेंगे, परंतु जल्दी ही हल भी निकल आएगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए आपका विशेष योगदान जरूरी है। ऑफिस में कुछ राजनीति वाला माहौल रहेगा। बेहतर होगा कि इन बातों से अपने आप को दूर रखिए। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

   Libra | तुला

           कोई रुका हुआ कार्य अथवा जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। संतान कि किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक खर्चा हो सकता है। कारोबार में काम को लेकर बहुत व्यस्तता रहेगी और मुनाफा भी मिलेगा। पारिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। एसिडिटी और कब्ज की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6

   Scorpio | वृश्चिक

        धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। घर में ही किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यक्तिगत तथा पारिवारिक व्यवस्था की वजह से अधिक समय नहीं दे पाएंगे। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

   Sagittarius | धनु 

           आज आपको रुके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। बाहरी लोगों का अपने व्यवसाय क्षेत्र पर किसी भी तरह का हस्तक्षेप ना होने दें। आपके मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 3

   Capricorn | मकर 

           घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा। प्रतिद्वंद्वी हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपका अहित करने में सक्षम नहीं होंगे। सिर्फ अपना आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बनाए रखें। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों पर खर्चा अपनी सामथ्र्य से ज्यादा हो जाएगा। पारिवारिक व्यवस्था सुख-शांति पूर्ण बनी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 7

   Aquarius | कुंभ

         आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसकी आपने तमन्ना रखी है। युवा वर्ग भी कोई उपलब्धि हासिल करने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।मन में अकारण ही कुछ बेचैनी तथा उदासी जैसी स्थिति रहेगी। कहीं फंसा हुआ पैसा वसूल करने में दिक्कतें रहेंगी। घर तथा व्यवसाय के मध्य आप बेहतर तालमेल स्थापित कर रखेंगे। अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 8

   Pisces | मीन  

        घर और समाज में आप अपनी किसी विशेष उपलब्धि की वजह से सम्मानित होंगें। पारिवारिक तथा बाहरी गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर चलने से व्यवस्थित दिनचर्या व्यतीत होगी। पड़ोसियों के साथ उलझने से आपके लिए ही परेशानी खड़ी हो सकती हैं। घर का वातावरण सुखमय और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। सिर दर्द समस्या परेशान करेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments