HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (29 सितम्बर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (29 सितम्बर,2024)

  Aries /  मेष

         संबंधियों से सुखद मुलाकात होगी। कुछ नजदीकी यात्राएं होने के योग बन रहे है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी मनो स्थिति पर काबू रखें। बिजनेस में सरकारी काम बिना रुकावट के पूरा हो जाएगा। पारिवारिक व्यवस्था से संबंधित किसी भी कार्य को करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 1

  Taurus/  वृष

        बच्चों की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। आप स्वयं के लिए भी समय व्यतीत कर पाएंगे और सुकून भी मिलेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। व्यवसाय में व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने की जरूरत है। परिवार वालों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। थकान की वजह से सिर दर्द की समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

 Gemini | मिथुन

          नजदीकी संबंधी द्वारा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। कुछ लोग आपका अहित करने का प्रयास करेंगे, परंतु सफल नहीं हो पाएंगे। इस समय नौकरी पेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर तनाव में रहेंगे। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 2

   Cancer| कर्क

        अगर कहीं पैसा रुका हुआ है, तो उसकी वसूली करने का भी उचित समय है। घर में किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की असफलता को लेकर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कारोबारी मामलों में आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक व्यवस्था उत्तम रखने के लिए आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

    Leo| सिंह 

           आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको सुकून मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। स्वार्थ से क्षणिक लाभ मिल सकता है। कारोबारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी, कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रुकी हुई पेमेंट पाने की कोशिश करनी होगी। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- सफेद,शुभ अंक- 8

  Virgo | कन्या 

           सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी। इस वजह से मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी। कुछ प्रतिस्पर्धियों में जलन की भावना आएगी, जो कि आपको नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी।जीवनसाथी की अस्वस्थता के कारण घर के कार्यों में अपना सहयोग देना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- लाल,शुभ अंक- 7

   Libra | तुला

           विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में सफलता मिलेगी। कुछ समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के नकारात्मक स्वभाव की वजह से समस्या रहेगी। कारखाने, फैक्ट्री आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। पति-पत्नी बच्चों की समस्याओं को शांति से समझने का प्रयास करें। सेहत ठीक रहेगी ।

शुभ रंग- बादामी,शुभ अंक- 4

   Scorpio | वृश्चिक

           संतान की शिक्षा और करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। व्यवसाय के लिए और अधिक गंभीरता से मेहनत करने की जरूरत है। जीवन साथी और परिवार का उचित सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- क्रीम,शुभ अंक- 2

   Sagittarius | धनु 

            आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। घर का वातावरण सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह में बदलने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज,शुभ अंक- 1

  Capricorn | मकर 

            आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। जिससे मानसिक सुकून मिलेगा । कार्यस्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद ही व्यवस्था बनाकर रखें और अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें, क्योंकि किसी प्रकार की गलतफहमी से नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी प्यार और सामंजस्य बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी,शुभ अंक- 3

   Aquarius | कुंभ

         आप अपनी योग्यता से किसी भी परिस्थिति में समाधान निकालने में सफल रहेंगे। युवाओं का अपने कार्यों पर फोकस लेना उन्हें सफलता देगा। व्यवसाय में इस समय अपने वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य हासिल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। अचानक ही किसी प्रियजन से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। अत्यधिक कार्य और थकान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2

  Pisces | मीन  

           आपको दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। युवा अपनी कमियों में सुधार लाकर और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में उचित परिणाम हासिल करेंगे। इस समय कोई भी यात्रा करना हितकर नहीं रहेगी। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। पति-पत्नी के बीच घर के किसी मुद्दे को लेकर गंभीर विचार-विमर्श होगा। पेट दर्द और भूख ना लगने जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments