HomeNational Newsझारखंड की माताओं और बहनों को 2100 रुपए प्रतिमाह देंगे - शिवराज...

झारखंड की माताओं और बहनों को 2100 रुपए प्रतिमाह देंगे – शिवराज सिंह चौहान

रांची। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की माताओं और बहनों को 2100 रुपए प्रति माह देने का वादा किया है। झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो 2100 रुपये महीना माताओं-बहनों को दिए जाएंगे। भाजपा की ओर से किया गया यह वादा मध्य प्रदेश में लागू ‘लाडली बहना’ से भी बड़ा है, जहां महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं। इस स्कीम ने मध्य प्रदेश में भाजपा को बंपर जीत दिलाई थी।

शिवराज ने कहा कि मंईयां योजना भाजपा की प्रोडक्ट है। लाडली बहना योजना के तर्ज पर चुनाव के ठीक पहले नकल की गई। जबकि हेमंत सोरेन ने अपने घोषणा पत्र में 2000 प्रतिमाह चूल्हा खर्च होने का वादा किया था। अब जब चुनाव आया तो 1000 रुपये खाते में डाले जा रहे हैं। वादों के मुताबिक, महिलाओं के खाते में अबतक 1.20 लाख रुपये आने चाहिए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments