HomeHaryana Newsभाजपा सरकार ने क्षेत्रवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर सभी वर्गों...

भाजपा सरकार ने क्षेत्रवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य किए है : नायब सैनी

बाबैन: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जातिवाद, क्षेत्रवाद और वंशवाद की परंपरा को तोड़ कर 36 बिरादरी के लोगों के हितों के लिए काम किया है। भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव व क्षेत्रवाद के प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में आम नागरिक को मूलभूत सुविधाएं देने के अलावा समान रूप से विकास किया है। प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देकर कांग्रेस के शासनकाल से चली आ रही पर्ची और खर्ची की परंपरा को तोडने का कार्य किया है।भाजपा सरकार ने क्षेत्रवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य किए हैं।

हरियाणा सरकार को किसान हितैषी सरकार करार देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के हित में सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदी का फैसला किया है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को सम्मान निधि देने के अलावा प्रदेश सरकार ने इस वर्ष किसानों के खर्च को कम करने के लिए उन्हें 2000 रुपये देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रासायनिक खादों की कीमतों में भारी वृद्धि होने के बावजूद किसानों को यूरिया व डीएपी खाद पर भारी सब्सिडी दी जा रही है ताकि किसानों की लागत को कम किया जा सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दबखेड़ा एवं खैरा में आयोजित एक नुकड्ड जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा, हल्का प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर, दबखेड़ा की सरपंच जसविन्द्र कौर, पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह, खैरा के सरपंच जितेन्द्र सिंह, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सिंह उदारसी, नायब पटाकमाजरा, सुभाष धराला, जयभगवान छापर, दुनी चन्द टाटका, बलराज दबखेड़ा, जय सिंह, हरपाल सिंह, अमरजीत सिंह, भाजपा मंडल गुढ़ा के प्रधान नरेंद्र दबखेड़ा, चरणजीत सिंह, हरनेक सिंह, शीतल सिंह, गुरमीत सिंह, जगदीश वाल्मीकि, महेन्द्र सिंह, रतन सिंह, गुरबख्श सिंह, सुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह के अलावा अनेक ग्रामीण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांव की सरपंच जसविन्द्र कौर ने बुके देकर व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में पहली बार एक ऐसी सरकार चलाई जिसने प्रदेश में पनपे क्षेत्रवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार के कलंक को धोकर सभी वर्गों के लिए समान रुप से कार्य किए हैं। हरियाणा में अपनी पारदर्शी नीतियों और विकास कार्य के दम पर फिर से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। नायब सैनी ने कहा कि लाडवा हल्का को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के अलावा इस विकास की दृष्टि से भी नम्बर वन बनाया जाएगा। इस क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लाडवा में ही कार्यालय बनाया जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments