HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (24 सितम्बर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (24 सितम्बर,2024)

  Aries /  मेष

           विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। संतान के भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने से बहुत राहत मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें तथा छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 2

  Taurus/  वृष

         पारिवारिक सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। कोई भी काम करने से पहले उस पर बजट जरूर बनाएं, तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। घर का वातावरण सुखद रहेगा। तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 1

 Gemini | मिथुन

           काफी समय से रुके हुए पारिवारिक कार्यो को निपटाने का उत्तम समय है । युवा वर्ग को कुछ संभावनाएं हासिल होंगी। रुपए-पैसे के मामलों की वजह से किसी निकट संबंधी से मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है। कारोबार में रुकावटें रहेंगी, जिसकी वजह से कुछ काम रुक भी सकते हैं। वैवाहिक संबंध प्रेम पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

   Cancer| कर्क

          संतान को नकारात्मक बातों से दूर रखें। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। ऑफिस में कुछ अधिकारी अपने स्वार्थ के लिए आपका फायदा उठा सकते हैं। पुराने मामलों को सोच में डूबे रहेंगे। मानसिक रूप से तनाव महसूस कर सकते हैं। अगर कोई प्रॉपर्टी अथवा मूल्यवान वस्तु के खरीद-फरोख्त संबंधी योजना है, तो उस पर कार्य शुरू कर सकते हैं। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 4

    Leo| सिंह 

           अनावश्यक खर्चे आपके सिर पर आ सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए ये समय उत्तम है। नए लोगों से मुलाकात होगी और मनपसंद रहेगा लेकिन घरेलू माहौल खुशनुमा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी आपको ही लेनी पड़ेगी। बच्चे सोशल मीडिया के जरिए अपना वक्त गुजारेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3

  Virgo | कन्या 

            कार्यक्षेत्र में कोई लापरवाही न बरते, आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। व्यापार में अपेक्षा अनुसार लाभ न होने पर मन परेशान रह सकता है। घरेलू कामों को लेकर नोकझोंक लगी रहेगी। व्यवसाय में किसी नये काम को अंजाम देने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अन्यथा परेशानियों में फंस सकते हैं। बुजुर्ग लोग अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 8

   Libra | तुला

          आप अपनी कार्यकुशलता तथा काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। अगर घर के रखरखाव तथा बदलाव संबंधी योजनाएं चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई कार्य हो सकता है। सब कुछ ठीक होते हुए भी कहीं ना कहीं मन में बेचैनी जैसी स्थिति रहेगी । निजी कारणों से बिजनेस में कोई निर्णय लेते समय दिक्कत आ सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी और घर में भी सुख-शांति का माहौल होगा।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 7

   Scorpio | वृश्चिक

         पिछले कुछ समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। किसी निकट संबंधी द्वारा मूल्यवान उपहार की प्राप्ति भी संभव है। कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में अपने ऊपर ही विश्वास रखें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान ही कर बैठेंगे। आज व्यवसाय में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। परंतु जरूरत के अनुसार आय के साधन बने रहेंगे। परिवार जनों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1

   Sagittarius | धनु 

          आज कोई खास कार्य समय पर बन जाएगा। सरकारी काम रुका हुआ है, तो किसी की मदद से पूरा होने की संभावना है। आज किसी भी तरह के उधारी संबंधी लेनदेन ना ही करें। सरकारी नौकरी में मनचाहा काम न मिलने से तनाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच करके व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से वजह से टांगों में दर्द व थकान की परेशानी रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9

  Capricorn | मकर 

              परिवार अथवा व्यवसाय संबंधी विशेष कार्य को लेकर आपको कोई ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं और आप सफल भी रहेंगे। विदेश यात्रा संबंधी गतिविधियां भी होंगी। बिजनेस में नया काम शुरू किया है, तो मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। विवाहित संबंध सुखद रहेंगे। निकट संबंधियों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान सबको खुशी देगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

   Aquarius | कुंभ

            आप आज मानसिक रूप से सुकून का अनुभव करेंगे। अविवाहितों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। तनाव में आकर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जिसकी वजह से आर्थिक नुकसान की संभावना है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और सहयोग रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

  Pisces | मीन  

          किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी ना दें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। ऑफिशियल गतिविधियों में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। घर और व्यवसाय दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- आरेंज, शुभ अंक- 7

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments