चण्डीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राज्यपाल को प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों से राज्यपाल को अवगत करवाया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह की राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से यह पहली मुलाकात हैं।