Friday, May 1, 2026
HomeNationalपंजाब के राज्यपाल ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

पंजाब के राज्यपाल ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लोगों को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी केवल सिखों के ही प्रथम गुरु नहीं थे, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के गुरु थे। उन्होंने समस्त मानव जाति के कल्याण की कल्पना की और यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य समान हैं। श्री गुरु नानक देव जी ने नारी सम्मान और उनके सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया।

श्री गुरु नानक देव जी की सबसे प्रसिद्ध शिक्षाओं में यह विचार प्रमुख है कि ईश्वर एक है और हर व्यक्ति बिना किसी अनुष्ठान या पुजारी के माध्यम से सीधे ईश्वर से जुड़ सकता है। उन्होंने समाज में व्याप्त जात-पात की व्यवस्था का दृढ़ता से विरोध किया और यह सिखाया कि हर व्यक्ति समान है, चाहे वह किसी भी जाति या लिंग का हो। उनका दर्शन “सरबत दा भला”, अर्थात सभी के कल्याण की भावना, आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक और प्रेरणास्रोत है, जो सीमाओं से परे मानवता की एकता का संदेश देता है। राज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि वे श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का अनुसरण करें और मानवता की सेवा में नेकी, करुणा और सच्चाई के मार्ग पर चलते रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments