HomeHaryana Newsशहीदों के सपनों का भारत बनाना हर देशवासी की जिम्मेदारी : सीएम...

शहीदों के सपनों का भारत बनाना हर देशवासी की जिम्मेदारी : सीएम नायब सैनी

करनाल (संदीप रोहिला) : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे देश 1947 में आजाद हुआ था लेकिन जिन शहीदों की बदौलत हमारे देश को आजादी मिली उन्हें पूर्व की सरकारों ने याद नहीं किया। जब हमारे देश को आजाद हुए 75 वर्ष हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि अब जब हम अपने देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएं उस समय हमारा देश उन शहीदों का भारत होना चाहिए जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर किया। उनके सपनों का भारत बनाना हर देशवासी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को कर बार एसोसिाएशन द्वारा करनाल क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैर्नी ने कहा कि जनता 2014 से पहले का भारत भी देख चुकी है और अब 2014 के बाद का भारत भी देख रही है। पहले दुनिया बोलती थी भारत सुनता था। अब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि हमारा देश पूरी दिया में नंबर एक पर हो। राष्ट्र के विकास और उत्थान के लिए और राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए जरूर मतदान करें। उन्होंने कहा कि 25 मई को करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल और विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करें। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन आनंद, संजय बठला, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, प्रवेश शर्मा, विजय सेतिया सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments