HomeNational Newsराहुल गांधी ने दिए कांग्रेस में बदलाव के संकेत

राहुल गांधी ने दिए कांग्रेस में बदलाव के संकेत

लखनऊ । आने वाले समय में यानी लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में बड़े पैमाने पर बदलाव हो सकते हैं। इसके संकेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने भी गलतियां की हैं और उन्हें भविष्य में अपनी राजनीति बदलनी होगी। ये बात मैं कांग्रेस पार्टी से होते हुए कह रहा हूं। हालांकि, राहुल गांधी ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि कांग्रेस ने क्या गलतियां की। अब जानकार बयान के मायने निकाल रहे हैं। माना जाने लगा है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत हो सकते हैं। बता दें कि चुनाव के दौरान कई कांग्रेस नेता सक्रिय होकर ऐसे बयान देते हैं जिससे कई बार कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ता है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि 90 प्रतिशत आबादी एससी/एसटी, ओबीसी, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और सामान्य समुदाय के गरीबों की है, जिन्हें समान भागीदारी नहीं दी जाती है। अगर देश को मजबूत करना है, तो 90 फीसदी को शामिल किए बिना ऐसा नहीं किया जा सकता। अगर आप कहते हैं कि 90 फीसदी नौकरशाही, खेल, मीडिया, न्यायपालिका और यहां तक कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी नहीं आएंगे, तो आप कौन सी महाशक्ति बनेंगे। क्या आप 10 प्रतिशत आबादी को महाशक्ति बनाना चाहते हैं? लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में मोदी सरकार के खिलाफ निशाना साधा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को समृद्ध भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं। एक, जो सुबह से शाम तक सत्ता के लिए दौड़ते हैं। सच्चाई नहीं स्वीकार करते हैं।

बस किसी भी तरह सत्ता में आ जाएं, इसी में लगे रहते हैं। दूसरे वे लोग होते हैं जो सच्चाई सामने दिख रही है उसको स्वीकार करते हैं। आंबेडकर, गांधी, बुद्ध, पेरियार ने यही किया। राहुल गांधी ने आगे कहा कि वो पीएम मोदी के साथ डिबेट करने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें पता था कि पीएम मोदी उनके साथ डिबेट नहीं करेंगे। राहुल गांधी ने ये भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा 180 से कम सीटों पर सिमट जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ने इस कार्यक्रम में एक ऐसी बात कही, जिस पर काफी राजनीतिक चर्चा हो रही है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ने भी गलतियां की हैं और उन्हें भविष्य में अपनी राजनीति बदलनी होगी। ये बात मैं कांग्रेस पार्टी से होते हुए कह रहा हूं। हालांकि, राहुल गांधी ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि कांग्रेस ने क्या गलतियां की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments