Saturday, May 2, 2026
HomeHaryanaअम्बाला छावनी प्रशासन अलर्ट, टांगरी नदी में पानी आने की जानकारी मिलते...

अम्बाला छावनी प्रशासन अलर्ट, टांगरी नदी में पानी आने की जानकारी मिलते ही बुलाई एसडीआरएफ: अनिल विज

चंडीगढ़- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने अम्बाला छावनी में अत्यधिक वर्षा और टांगरी नदी में आए पानी को लेकर कहा कि अम्बाला छावनी में पूरे प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और उच्च अधिकारी अंबाला छावनी में लगातार दौरा कर वर्षा एवं जलभराव एवं जल निकासी स्तर की जांच कर रहे हैं। विज आज मीडियाकर्मियों द्वारा अत्यधिक वर्षा एवं अंबाला में जलभराव व जल निकासी के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि छावनी के एसडीएम, नगर परिषद के ईओ व अन्य अधिकारी अंबाला छावनी का दौरा कर रहे हैं। लगातार बरसात के कारण पुलियों के नीचे जमा गंदगी की सफाई करवाई जा रही है। श्री विज ने बताया कि हमारे सभी पार्षद/पदाधिकारी आज प्रातः छः बजे से ही टोलियां बनाकर अपने-अपने वार्डों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं।ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि टांगरी नदी में और पानी आने की जानकारी मिली है जिसको लेकर एसडीआरएफ बुला ली गई है और उपायुक्त को सेना से बात कर उन्हें अलर्ट पर रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि हमने पहले टांगरी नदी पर आठ किलोमीटर लंबा पक्का तटबंध बनाकर दिया जिससे अम्बाला छावनी को सुरक्षा मिली है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले टांगरी नदी में 38 हजार क्यूसेक पानी आया और बांध की वजह से अंबाला छावनी को सुरक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि नदी के पानी से नुकसान केवल उन लोगों का हुआ है जिन्होंने टांगरी नदी के अंदर घर बनाए हुए हैं। ऐसे सभी लोगों को हमने खुद जा-जाकर बाहर आने को कहा था, मगर वो नहीं आए जिन्हें बाद में एसडीआरएफ एवं प्रशासन ने उन्हें कश्तियों से निकाला तथा उनके ठहरने व भोजन की व्यवस्था की। इसी प्रकार, अब भी भोजन की व्यवस्था करने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments