HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (14 फरवरी,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (14 फरवरी,2024)

  Aries /  मेष

          पिछले कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वही आज आपके पक्ष में भी आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जिससे आप तनावमुक्त रहेंगे। कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की या बोनस मिलने के योग बन रहे हैं। घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस होगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 5

 Taurus/  वृष

          आज अचानक ही किसी दूरदराज व्यक्ति द्वारा उचित सहयोग मिलेगा और आपकी आर्थिक समस्या भी दूर होगी। प्रॉपर्टी संबंधी किसी खरीद-फरोख्त के लिए प्रयासरत हैं, तो आज का दिन शुभ है। आय के साधनों में कमी रहेगी, परंतु खर्चे की अधिकता की वजह से बजट बिगड़ सकता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं। कोई पुरानी सेहत संबंधी समस्या पुन: उठ सकती है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7

 Gemini | मिथुन

          आज आपका कोई कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न होगा। मित्रों के साथ विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होंगे। घर और काम के बीच तालमेल बनाकर रखने में दिक्कत होगी। व्यर्थ के कार्य में भी बहुत अधिक समय व्यतीत हो जाएगा। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा।घर में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

 Cancer| कर्क  

           सरकारी नौकरी में लोग अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। आप अपने अंदर शुभ ऊर्जा महसूस करेंगे । संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। संबंधियों के अचानक आगमन से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आपका अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। परिवार जनों के साथ मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। आलस और सुस्ती जैसी स्थिति रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 1

  Leo| सिंह 

           रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं। इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती हैं। व्यवसायिक स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

  Virgo | कन्या 

           किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम रहेंगी। कहीं भी पैसा उधार देने से पहले वापसी भी सुनिश्चित करें। सरकारी नौकरी में कोई विशेष अथॉरिटी मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9

  Libra | तुला

          किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ बातचीत के माध्यम से कुछ समस्याओं का हल मिल सकता है। बच्चे अनुशासित तथा मर्यादित व्यवहार रखेंगे। घर पर पैसे संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें, कि इसका असर संबंधों पर ना पड़े। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुव्यवस्थित तथा खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

   Scorpio | वृश्चिक

          किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। कोई पुरानी समस्या अथवा विवाद दोबारा उठ सकता है। व्यवसाय में कोई रुकी हुई पेमेंट और उचित ऑर्डर मिलने जैसी उत्तम परिस्थितियां बनी हुई हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। बदहजमी और एसिडिटी की समस्या रह सकती हैं।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 7

   Sagittarius | धनु 

          किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में आपको जाने का अवसर प्राप्त होगा। कभी-कभी आपका मन मौजी स्वभाव भी दूसरों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। नौकरी के मामले में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है, फाइनेंस संबंधी कोई गलती हो सकती है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति बनेगी। खांसी और जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 6

   Capricorn | मकर 

           संतान की तरफ से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को कोई टारगेट हासिल हो जाने से प्रमोशन की बेहतरीन संभावना है। परिवारजनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2

  Aquarius | कुंभ

           रिश्तेदारों के किसी विवाद पूर्व मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की चर्चा भी होगी। बच्चों का अपने पढ़ाई व करियर को लेकर तनाव रहेगा।किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। पति-पत्नी आपसी संबंधों में खटास ना आने दे। गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5

  Pisces | मीन  

            सामाजिक संबंधों का दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा। कहीं भी पैसा खर्च करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य करें। वरना फिजूलखर्ची हो सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ बदलाव होंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें।आपके प्रयास पारिवारिक व्यवस्था को सुखद और अनुशासित बनाकर रखेंगे। थकान की वजह से कमजोरी आ सकती है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments