HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (07 फरवरी,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (07 फरवरी,2024)

  Aries /  मेष

आपकी कोई विशेष प्रतिभा लोगों के सामने आएगी।आज आपसी बातचीत से कई मुद्दे सुलझ जाएंगे। प्रॉपर्टी के लेनदेन की योजनाएं बनेंगी। बच्चों के गतिविधियों तथा दोस्तों पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई खास अथॉरिटी मिल सकती हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। गैस और कब्जियत जैसी दिक्कत रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5

  Taurus/  वृष

संबंधियों से मिलना जुलना सभी पारिवारिक सदस्यों को खुशी और सुकून प्रदान करेगा। घर में साज-सज्जा संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। काम की अधिकता की वजह से आपको शारीरिक और दिमागी थकान हो सकती हैं। व्यवसाय संबंधी कोई भी खास निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। खांसी, जुकाम व बुखार रह सकता है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 7

  Gemini | मिथुन

         आज का दिन किसी भी गतिविधि को बहुत सोच-समझकर संपन्न करने का है। पढ़ाई कर रहे लोगों का ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा, और लक्ष्य हासिल करने में सक्षम भी रहेंगे। इस समय कोई भी यात्रा करना परेशानी दायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। व्यापारिक उतार-चढ़ाव से कुछ राहत मिलेगी।परिवार जनों के साथ मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3

   Cancer| कर्क  

            पारिवारिक सदस्यों की खुशी प्राथमिकता पर रहेगी । खर्चा अधिक रहेगा। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में भी कुछ योजनाएं बनेंगी। जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होंगी।ऑफिस के दस्तावेज संभालने में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। घर तथा व्यवसाय की जिम्मेवारी आपके ऊपर रहेगी। और आप इन्हें बखूबी निभाएंगे। आपके व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 4

  Leo| सिंह 

            अगर किसी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आज उसे सुलझा ले। आज कुछ खास लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा । कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अवश्य लगाएं।अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए। क्योंकि बजट बिगडऩे से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगी। परिवार तथा मित्रों के साथ खुशनुमा शाम व्यतीत होगी। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8

   Virgo | कन्या

            किसी के साथ कोई चल रहा पुराना वाद-विवाद दूर होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और अनुभव का अनुसरण करना आपके जीवन में सकारात्मकता लाएगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखना आपका दायित्व है। बिजनेस में धन लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य और तालमेल उचित बना रहेगा। खांसी, जुकाम की समस्या परेशान कर सकती हैं।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7

  Libra | तुला

           घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को मजबूत बनाकर रखेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा।बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 2

   Scorpio | वृश्चिक

            आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने और उस पर अमल करें। इससे आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। आज कोर्ट केस से संबंधित कोई भी मामला स्थगित रखे। आय की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता रहेगी। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 4

   Sagittarius | धनु 

          इस समय अपने वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। यह आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। किसी की बातों में आकर आप दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर भी कोई चिंता रह सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक के साथ अच्छे से पेश आएं। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक तथा खुशनुमा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

   Capricorn | मकर 

          युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। इस समय व्यवसायिक स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत वाला दिन रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगी। ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

    Aquarius | कुंभ

        आपका पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला हल होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। बिजनेस कार्य प्रणाली सामान्य रहेगी और मेहनत की अधिकता रहेगी। घर की व्यवस्था में सुधार आएगा प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 1

    Pisces | मीन  

         आज आपको मन में चल रहे सवालों के जवाब मिल सकते हैं। नए काम की शुरुआत की योजनाएं भी बनेगी। युवा वर्ग अपनी किसी गतिविधि में नाकामयाबी को लेकर घबराने की बजाय पुन: प्रयास करें। कार्यस्थल पर अत्यधिक मेहनत और समय देने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में चल रहे मनमुटाव का प्रभाव पारिवारिक व्यवस्था पर न पडऩे दे। किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है ।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments