HomeHaryana Newsहरियाणा में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप : अरविंद केजरीवाल

हरियाणा में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने बल पर हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव इंडिया ब्लॉक पार्टियों के साथ गठबंधन में लड़ा जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि आम चुनाव के लिए हम गठबंधन सहयोगियों के साथ समझौता कर रहे हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए, हम अपने दम पर सभी 90 सीटों पर लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पूछा कि हरियाणा के दोनों तरफ, आप की सरकारें हैं। मुझे विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments