HomeNational News9 केंद्रीय मंत्री समेत 68 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल होगा पूरा

9 केंद्रीय मंत्री समेत 68 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल होगा पूरा

नई दिल्ली । इस साल 9 केंदीय मंत्रियों समेत राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। सबसे पहले दिल्ली में तीन सीट खाली होंगी। यहां आप नेता संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता 27 जनवरी को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। दिल्ली की खाली सीटों के लिए चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। सिक्किम में एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए भी नॉमिनेशन जल्द शुरु हो जाएगा। यहां एसडीएफ सदस्य हिशे लाचुंगपा का 23 फरवरी को कार्यकाल पूरा होगा। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 57 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

यूपी में सबसे ज्यादा 10 सीटें खाली होंगी – उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 सीटें खाली होंगी। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार में 6-6, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 5-5, कर्नाटक और गुजरात में 4-4, ओडिशा, तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश प्रत्येक में 3-3 सीटें खाली होंगी। झारखंड और राजस्थान में 2-2 और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ चारों जगह एक-एक सीट खाली होगी। दिल्ली में 3 और सिक्किम में एक सीट खाली होगी। उधर चार मनोनीत सदस्य जुलाई में रिटायर हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए दोबारा नामांकन के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपने गृह राज्य से बाहर सीट तलाशनी होगी क्योंकि वहां कांग्रेस सत्ता में है। इसके अलावा कांग्रेस कर्नाटक और तेलंगाना से भी अपने उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। क्योंकि कांग्रेस शासित कर्नाटक में चार और तेलंगाना में तीन राज्यसभा सीटें खाली होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments