HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (29 अक्तूबर,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (29 अक्तूबर,2023)

   Aries /  मेष 

           आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगोंको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रिश्तो में छोटी-छोटी गलतफहमियों को नजरअंदाज कर दें। छात्रों को शिक्षा में मुश्किलें आ सकती है। घर में मधुरतापूर्ण प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक-3

  Taurus/  वृष

           जमीन जायदाद को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में सावधानी बरते। कोई आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठा सकता है। युवाओं को नौकरी में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अगर कहीं यात्रा करने जा रहे हैं तो अपने सामान की निगरानी करने में लापरवाही ना करें। दांपत्य जीवन सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 1

  Gemini | मिथुन

            किसी निकट संबंधी से चल रहे विवाद दूर होंगे। आज आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल अपेक्षा से कम मिल सकता है। मन थोड़ा निराश रह सकता है। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी में उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों के लिए दिन उत्तम रहेगा। गले की खराश और खांसी की तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6

  Cancer| कर्क  

          आज दिनभर आप खुश रहेंगे। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध अच्छे रखें। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें, पेट दर्द हो सकता है।

शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 2

  Leo| सिंह 

          जो लोग नई नौकरी की तलाश में है, उनको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। स्टूडेंट्स दोस्तों के साथ किसी टूर पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लंबे समय से रुकी हुई पेमेंट आज हासिल हो जाएगी। कोई बड़ी बिजनेस डील होने की संभावना है। पति-पत्नी के संबंध सुखद और खुशनुमा रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

  Virgo | कन्या 

           आज का दिन काफी मेहनत भरा रहेगा। साझेदारी में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो दिन उत्तम है। सभी काम बनते नजर आएंगे। घर में भी किसी धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा। संतान की सकारात्मक गतिविधि को देखकर मन हर्षित होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 6

  Libra | तुला

        आपका कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त होने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहे। अपनी योजनाएं किसी के साथ शेयर न करें। निकट संबंधियों के साथ वार्तालाप प्रसन्नता देगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। बच्चे खेलकूद में मस्त रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 7

   Scorpio | वृश्चिक

            फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याएं दूर होंगी। जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। इस राशि के बड़े बुजुर्गों को कोई पुराना रोग तंग कर सकता है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8

  Sagittarius | धनु 

             घर में कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। व्यवसाय में धन कमाने के रास्ते खुलेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और व्यवस्थित रहेगा। बच्चे बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे। मित्रों के साथ गेट-टूगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बनेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

  Capricorn | मकर 

           कारोबार को लेकर की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। युवा वर्ग को विदेशी व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित संबंध जैसे रहेगा तथा पारिवारिक माहौल भी सुखद हो जाएगा। आपकी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। स्टूडेंट्स किसी बात को लेकर विचलित रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 5

  Aquarius | कुंभ

            नए काम को शुरू करने में आ रही मुश्किलें दूर होगी। युवा वर्ग कुछ नया कर दिखाने में जुटे रहेंगे। छात्रों पर पढ़ाई पर पूरा फोकस रहेगा। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा। लड़ाई-झगड़े आदि में ना पड़े तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप भी ना करें। इस राशि की महिलाएं परिवार से संबंधित कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

  Pisces | मीन  

         आपके लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। विवाह योग्य लोगों की कोई अच्छे रिश्ते संबंधित बातचीत भी शुरू हो सकती है। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी भी हो सकती हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। माता के साथ अपनी मन की बात साझा कर सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments