चंडीगढ़ – हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उनके दिल्ली स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से प्रदेश की प्रगति, विकास व जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हरियाणा के विकास को लेकर चल रही अनेक परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

