HomeHealth & Fitnessहर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता गन्ने का जूस

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता गन्ने का जूस

Health Time : हेल्थ एक्सपर्टस की माने तो गन्ने का जूस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। गर्मियों में गन्ने का जूस न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि इसे स्वास्थ्यवर्धक पेय भी माना जाता है। यह विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, जो तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए गन्ने का जूस नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है, जिससे उनकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

यदि डायबिटीज के मरीज इसे पीना चाहते हैं, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी गन्ने के जूस से परहेज करना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी और शुगर होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। मोटापे के कारण हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए वजन कम करने वाले लोगों को इस जूस का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। गन्ने का जूस अधिक मीठा होता है, जिससे दांतों की समस्या बढ़ सकती है। यदि किसी को कैविटी या कमजोर दांतों की समस्या है, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

जूस में मौजूद शुगर बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे दांतों में सड़न और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें भी गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। यह ठंडा होता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जिन लोगों को अक्सर पेट में दर्द या बदहजमी की शिकायत रहती है, उनके लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है। किडनी रोग से पीड़ित लोगों के लिए भी गन्ने का जूस नुकसानदायक हो सकता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिसे किडनी मरीजों को सीमित मात्रा में लेने की सलाह दी जाती है। किडनी ठीक से कार्य नहीं कर पाने की स्थिति में शरीर से अतिरिक्त पोटैशियम बाहर नहीं निकल पाता, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments