HomeHaryana Newsहरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा कायम : 10 नगर...

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा कायम : 10 नगर निगम में से 9 पर जीती, एक पर निर्दलीय

चंडीगढ़। हरियाणा निकाय चुनाव में 10 नगर निगमों में से 9 पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। जबकि मानेसर से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा उम्मीदवार को हरा कर जीत हासिल कर ली है। इस बार कांग्रेस पार्टी को मेयर पद पर कोई जीत हासिल नहीं सकी है। हरियाणा के 10 नगर निगम चुनावों के परिणाम बुधवार को सामने आ गए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगमों में से 9 पर जीत दर्ज की है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को इस चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा है। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को 2,293 वोटों से पराजित किया है। इन नगर निगमों के अलावा 32 नगर पालिका और नगर परिषदों की मतगणना के साथ ही उपचुनावों की भी मतगणना जारी है।

क्षेत्रवार नगर निगम परिणाम
मानेसर नगर निगम- निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा प्रत्याशी सुंदर लाल को 2,293 वोटों से हराया। डॉ. यादव को कुल 26,393 वोट प्राप्त हुए हैं।
करनाल नगर निगम- बीजेपी उम्मीदवार रेणु बाला गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है। उन्हें 83,630 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा को 25,359 वोटों से हराया।
अंबाला नगर निगम– भाजपा की सैलजा सचदेवा ने कांग्रेस प्रत्याशी अमीषा चावला को 20,487 वोटों से पराजित किया है। सैलजा सचदेवा को कुल 40,620 वोट प्राप्त हुए।
सोनीपत नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को 34,749 वोटों से पराजित किया है। राजीव जैन को कुल 57,858 वोट प्राप्त हुए हैं।
रोहतक नगर निगम- बीजेपी प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि ने 102269 वोट प्राप्त करते हुए कांग्रेस के सुरजमल किलोई को 45198 वोटों से पराजित किया है।
गुरुग्राम नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी राज रानी मल्होत्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी सीमा पाहुजा को पराजित किया है। राज रानी मल्होत्रा को कुल 2,70,781 वोट मिले है।
हिसार नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी प्रवीन पोपली ने 96,329 वोट प्राप्त किए और कांग्रेस के कृष्ण सिंगला को 64,456 वोटों से पराजित किया है।
पानीपत नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी कोमल सैनी ने 1,60,091 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस की सविता गर्ग को 1,21,955 वोटों से पराजित कर दिया है।
यमुनानगर नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी सुमन बहमनी ने जीत हासिल कर ली है।
फरीदाबाद नगर निगम– भाजपा के प्रवान जोशी ने 4,16,927 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी लता रानी को 3,16,852 वोटों से पराजित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments