HomeHaryana Newsसंत महात्मा हैं हमारे सच्चे पथ प्रदर्शक- मनोहर लाल

संत महात्मा हैं हमारे सच्चे पथ प्रदर्शक- मनोहर लाल

चंडीगढ़ – केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में धार्मिक ग्रंथों की एक समृद्ध परंपरा रही है। धार्मिक ग्रंथों में जो शिक्षा दी गई है उसे समझना सभी के लिए सरल नही है। इस स्थिति में हमारे संत महात्मा ही हैं, जो हमारे सच्चे पथ प्रदर्शक हैं।केंद्रीय मंत्री आज गुरुग्राम के पटौदी स्थित आश्रम हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जो संकल्पना की है। जनजागरण के तहत उसमें निरंतर आमजन का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पथ प्रदर्शक बने, हम सभी को अपने सामूहिक प्रयासों से देश को उस स्तर तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनने के लिए आर्थिकी महत्वपूर्ण नहीं है। उससे ज्यादा जरूरी है कि उस देश के लोगों का सामाजिक जीवन में आचरण कैसा है। जिसका मार्ग हमारे गुरुओं के सानिध्य से निकलता है।

 मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की समस्याओं का एक-एक करके हल निकाला जा रहा है। यह उनके सार्थक प्रयासों का ही हिस्सा है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर अब तक जो भी अभियान शुरू किए गए हैं। उसमें देश के सभी नागरिकों ने प्रमुखता से अपनी सहभागिता निभाई है। वर्ष 2023 में निकाली गई विकसित भारत यात्रा इसका श्रेष्ठ उदाहरण है। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान उपस्थितजन से जाति व्यवस्था से हटकर हरियाणा एक- हरियाणवी एक के ध्येय के साथ आगे बढ़ने का आह्वान भी किया।

समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी अपना संबोधन दिया । इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव, हरियाणा के खेल राज्य मंत्री  गौरव गौतम, बड़खल से विधायक  धनेश अदलखा, खरखौदा से विधायक  पवन खरखौदा और महेंद्रगढ़ से विधायक  कंवर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments