आगरा: उत्तर प्रदेश से बड़ी घटना सामने आई है, जहां पर उत्तर प्रदेश में आगरा विकास सेक्टर-7 में शनिवार को 4 दुकानों की छत भरभरा कर गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। लोंगो ने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने कारवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, शनिवार को करीब 4 बजे दुकानों में मरम्मत का काम किया जा रहा था तभी ये हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग मजदूरों के साथ मरम्मत का काम करा रहे थे और हादसे में किशन उपाध्याय (65) और विष्णु उपाध्याय (60) की मौत हो गई है तथा अर्जुन, सोनू, दीपक, ब्रजेश, अजय और पुष्कर समेत 7 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार संजीव त्यागी ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। 2 जेसीबी मशीन लगा कर मलबे से 9 लोगों को निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित किया है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।