HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (19 मार्च,2025)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (19 मार्च,2025)

 Aries /  मेष

         घर परिवर्तन करने की इच्छा है तो और उससे संबंधित योजना बनाने का अनुकूल समय है। आज घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से खुशी भरा माहौल बनेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक ड्यूटी करने का ऑर्डर मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर और सुखद रहेगा। आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 1

 Taurus/  वृष

        रुके हुए काम को पूरा करने हेतु ध्यान केंद्रित रखें।आज कहीं आनाजाना न करें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सफल नहीं हो पाएंगे, इसलिए निश्चिंत रहें। कारोबारी मामलों को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। रिस्क न लें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से आप अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। घर का वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। त्वचा से संबंधित कुछ इंफेक्शन जैसी संभावना है।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 1

 Gemini | मिथुन

           आज उससे संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। किसी कोर्स में एडमिशन के लिए कोशिश कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। किसी भी प्रकार की उधारी संबंधी लेनदेन ना करें। व्यर्थ के वाद-विवाद में पडऩे से मुश्किल में आ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और तालमेल रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3

Cancer| कर्क  

         आज किसी भी कार्य के प्रति आपकी लगन और मेहनत आपके उद्देश्यों तक जरूर पहुंचेंगी। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। कोई भी विवादित मामला आपसी वार्तालाप से सुलझाने की कोशिश करें। भाइयों से संपत्ति व बंटवारे संबंधी विवाद का हल किसी की मदद से हल हो जाएगा। आपसी संबंधों को ना बिगाड़े। व्यापार में विस्तार संबंधी नई संभावना पर विचार होगा।घर में किसी मांगलिक अवसर संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5

Leo| सिंह 

           कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है। कुछ समय धार्मिक स्थल अथवा अनुभवी व्यक्तियों के साथ व्यतीत करने से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन की वजह से रिश्ते में दरार पड़ सकती है। रिश्तेदारों व भाइयों के साथ कोई भी वाद-विवाद होने पर आवेश में आने की बजाय धैर्य से समाधान निकाले। नौकरीपेशा लोगों पर काम ज्यादा रहेगा। डायबिटीज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 9

 Virgo | कन्या 

           व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी तथा समय अनुसार सभी कार्य संपन्न होते जाएंगे। कोई समस्या आने पर किसी नजदीकी मित्र अथवा संबंधी की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान का ध्यान रखें। पड़ोसियों के साथ किसी भी विवादित मामले से दूर रहें और किसी की गलत बात को सहन भी ना करें। वैवाहिक संबंध मधुर बनाए रखने में आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी परेशान करेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3

  Libra | तुला

           आप अपनी कार्यकुशलता तथा काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। अगर घर के रखरखाव तथा बदलाव संबंधी योजनाएं चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई कार्य हो सकता है। सब कुछ ठीक होते हुए भी कहीं ना कहीं मन में बेचैनी जैसी स्थिति रहेगी । निजी कारणों से बिजनेस में कोई निर्णय लेते समय दिक्कत आ सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी और घर में भी सुख-शांति का माहौल होगा। आपके व्यवस्थित रहने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 8

Scorpio | वृश्चिक

            पिछले कुछ समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। किसी निकट संबंधी द्वारा मूल्यवान उपहार की प्राप्ति भी संभव है। कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में अपने ऊपर ही विश्वास रखें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान ही कर बैठेंगे। आज व्यवसाय में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। परंतु जरूरत के अनुसार आय के साधन बने रहेंगे। परिवार जनों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। पेट दर्द तथा एसिडिटी संबंधी तकलीफ बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1

Sagittarius | धनु 

         आज कोई खास कार्य समय पर बन जाएगा। सरकारी काम रुका हुआ है, तो किसी की मदद से पूरा होने की संभावना है। आज किसी भी तरह के उधारी संबंधी लेनदेन ना ही करें। सरकारी नौकरी में मनचाहा काम न मिलने से तनाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच करके व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से वजह से टांगों में दर्द व थकान की परेशानी रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9

Capricorn | मकर 

           परिवार अथवा व्यवसाय संबंधी विशेष कार्य को लेकर आपको कोई ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं और आप सफल भी रहेंगे। विदेश यात्रा संबंधी गतिविधियां भी होंगी। बिजनेस में नया काम शुरू किया है, तो मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। विवाहित संबंध सुखद रहेंगे। निकट संबंधियों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान सबको खुशी देगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

Aquarius | कुंभ

           आपका पूरा ध्यान अपने काम तथा आर्थिक गतिविधियों पर ही केंद्रित रहेगा। इसके परिणाम भी उत्तम ही हासिल होंगे। आय की स्थिति बेहतर होगी। शाम को किसी मित्र के साथ खुशनुमा मुलाकात भी होगी। इस समय व्यवसाय को लेकर किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको परेशानी में डाल सकता है। पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। तथा घर का माहौल उचित व अनुशासित रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6

 Pisces | मीन  

         युवा लोग सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और बेहतर परिणाम भी हासिल होंगे। फाइनेंस से संबंधित समस्या का समाधान मिलेगा। कोर्ट केस संबंधी किसी भी मामले में लापरवाही ना बरतें। वरना मामला अटक भी सकता है। पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा। जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। बदन दर्द और थकान की परेशानी महसूस होगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 4

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments