Aries / मेष
किसी करीबी से मुलाकात आपको खुशी देगी। आप अपनी रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे।
कुछ खर्च ऐसे आ सकते हैं कि जिन पर काबू करना मुश्किल ही होगा। बच्चों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।
व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करना नुकसानदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। बदन दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9
Taurus/ वृष
आज आपको उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने के पूरे योग बने हुए है। स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में उचित व्यवस्था बनी रहेगी, आपके लिए फैसले सही साबित होंगे। घर में सुखद माहौल होगा। एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या परेशान करेगी।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2
Gemini | मिथुन
आप कुछ ऐसी उपलब्धि भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे। जिसकी पिछले काफी समय से आपको चाह थी। प्रतिष्ठित लोगों से लाभदायक मुलाकात रहेगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। सिर दर्द व नसों में खिंचाव जैसी समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3
Cancer| कर्क
आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का आयोजन बन सकता है। व्यापार में धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। प्रेमी जन अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से संतान की शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। इच्छुक शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलेगा। घर में सभी का स्नेह आपको मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2
Leo| सिंह
प्रियजनों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोग काम को लेकर थोड़ा संभलकर रहें। अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छा अनुसार पूरा करेंगे। व्यवसाय में कामकाज के प्रति और अधिक मेहनत बढ़ानी होगी। घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से माहौल कुछ सुखद बन जाएगा। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी का प्रोग्राम बनेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 4
Virgo | कन्या
आज आपको दिनभर कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य खोने की बजाय विनम्रता से पेश आएं तो विवादों को आसानी से सुलझाया जा सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार में मेहनत अधिक और लाभ की स्थिति अभी कुछ धीमी ही रहेगी। आपके किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों से सामाजिक साख बनेगी। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 7
Libra | तुला
भावनाओं में बहने की बजाय विवेक और चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। आपके इमोशनल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। व्यवसायिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5
Scorpio | वृश्चिक
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी पुराने निवेश से आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा व्यवहार दूसरों को आपकी और आकर्षित करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रूचि रहेगी। परिवार से संबंधित भविष्य संबंधी योजना में विचार-विमर्श होगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8
Sagittarius | धनु
आपका खुशनुमा दिन रहेगा। पारिवारिक क्लेश खत्म होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े सरकारी काम पूरे होते नजर आएंगे। युवाओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। खुशनुमा दिन रहेगा। अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लें। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। परिवार से संबंधित किसी भी समस्या को तनाव लेने की बजाय बातचीत के माध्यम से समझाएं। शाम को शारीरिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करेंगे, ध्यान रखें।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9
Capricorn | मकर
बचपन के दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार में किसी तरह का लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। आज कोई फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, साथ ही जरूरत पडऩे पर दोस्तों की मदद भी मिल जाएगी। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना भविष्य में फायदेमंद रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5
Aquarius | कुंभ
आपसी संबंधों में पुन: मधुरता आ जाएगी। संतान की शिक्षा या करियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार विमर्श होगा। आपका स्वाभिमान व आत्मविश्वास आपकी उन्नति में सहायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। किसी भी मुश्किल स्थिति में परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। कामकाज की अधिकता के कारण तनाव और थकान महसूस होगी।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 1
Pisces | मीन
आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज मन में कई तरह के विचार आएंगे और नई योजनाओं पर भी कार्य होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। शाम को किसी रिश्तेदार के मांगलिक आयोजन पर जा सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 2