वडोदरा : पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए । उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस के नेता संसद में आते नहीं और बाहर झूठे आरोप लगाते हैं। हांलाकि इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। दरअसल देशभर में वन नेशन और वन इलेक्शन के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से गहन प्रयास किये जा रहे हैं। अनुराग ठाकुर एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर आयोजित चर्चा सत्र में भाग लेने आज वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला।
उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी कहा कि उनके नेता संसद में नहीं आते, चर्चा नहीं करते, संसद के बाहर सिर्फ झूठे आरोप लगाते हैं। झूठे आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर से मीडिया ने गुजरात में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन के बारे में भी सवाल किया। इसके जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस एक सम्मेलन कर रही है लेकिन क्या वह आत्ममंथन करेगी? कांग्रेस को वाकई आत्ममंथन की जरूरत है| आज वह वाघोडिया स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और साथ ही कांग्रेस की भी आलोचना की।