चंडीगढ़: पंजाब में कुछ दिनों तक मौसम में नरमी रही। जिससें लोंगो को गर्मी से राहत मिली थी, अब एक बार फिर से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान जताया है।
इसके साथ ही राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए अभी से गर्मी का सामना करने की तैयारी शुरू कर दें। दिन और रात के तापमान में भी काफी अंतर है, रविवार को राज्य में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।