HomeHaryana Newsअम्बाला छावनी नई अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों को 10 रुपये प्रति थाली...

अम्बाला छावनी नई अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों को 10 रुपये प्रति थाली की दर से मिलेगा भोजन -ऊर्जा एवं परिवहन अनिल विज

चण्डीगढ़ – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में नई अनाज मंडी प्रदेश में ऐसी पहली अनाज मंडी है जोकि जीटी रोड पर स्थित हैं। यहां पर किसानों के लिए रेस्ट हाउस की सुविधा उपलब्ध है। इसी कड़ी में आज किसानों व मजदूरों के लिए अटल किसान मजदूर कैंटीन शुरू की गई हैं जिसमें उन्हें 10 रुपये में भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। विज आज अम्बाला छावनी जीटी रोड स्थित अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का उद्घाटन करने के उपरांत मौजूद किसानों व अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।

 अनिल विज ने कहा कि आज खुशी की बात है कि यहां पर अटल किसान मजदूर कैंटीन का श्रीगणेश किया गया हैं। हमारी सरकार हर वर्ग, हर क्षेत्र व हर व्यक्ति का पूरा ध्यान रखती हैं। गेहूं का सीजन आ गया हैं, इसके तहत मंडी में किसानों, मजदूरों व अन्यों को भरपेट भोजन मिल सके, इसके लिए यहां पर अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारम्भ किया गया हैं। इसके साथ-साथ अन्य मंडियों में भी अटल किसान मजदूर कैंटीन बनाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कैंटीन में 10 रुपये की दर से दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा जबकि 15 रूपए प्रति थाली की अदायगी मार्केटिंग कमेटी अम्बाला छावनी सब्सिडी के रूप में कैंटीन संचालक महिला स्वयं सहायता समूह को करेगी।

नई अनाज मंडी मेरा सबसे पहला प्रोजेक्ट था, किसानों व लोगों को मिला फायदा – परिवहन मंत्री ने कहा कि उनका सबसे पहला प्रोजेक्ट अम्बाला छावनी की इस मंडी को जीटी रोड पर बनाने का था। इससे पहले यह अनाज मंडी अम्बाला छावनी सदर बाजार में होती थी। न तो वहां पर अनाज रखने की सुविधा थी, न ट्रॉली खड़ी करने की और न किसानों के बैठने की व्यवस्था होती थी। सारे बाजार गेहूं की ढेरियों से भरे रहते थे। आढ़तियों, किसानों के साथ-साथ बाजार के दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मैंने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सबसे पहला प्रोजेक्ट नई अनाज मंडी अम्बाला छावनी जीटी रोड मोहड़ा के नजदीक शिफ्ट करवाया।

उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में किसानों के लिए किसान रेस्ट हाउस की सुविधा के साथ-साथ अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इसी कड़ी में आज यहां पर किसान रेस्ट हाउस के हॉल में अटल किसान मजदूर कैंटीन बनाई गई हैं ताकि यहां पर आने वाले किसान एवं मजदूरों को रियायती दर पर पौष्टिक भोजन मिल सकें। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा यहां पर स्थाई रूप से कैंटीन चलाने के लिए जगह चिन्हित कर ली गई हैं और टेंडर प्रक्रिया के होने के बाद जल्द से जल्द यहां पर यहां पर 7 लाख रुपए की लागत से अटल किसान मजदूर कैंटीन बनाने का काम किया जाएगा।

इस मौके पर स्वयं सहायता समूह से ममता शर्मा ने बताया कि इस कैंटीन में खतौली गांव की चार महिलाओं के द्वारा भोजन तैयार किया जाएगा और यह महिलाएं आजीविका मिशन के तहत कार्य करेगी। इन महिलाओं में इंन्स्टीटयूट ऑफ होटल मैनेजमेंट यमुनानगर से डिप्लोमा भी किया हुआ हैं। इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, मंडी एसोसिएशन प्रधान व सदस्य, स्वयं सहायता समूह से ममता शर्मा के साथ-साथ एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी आढ़ती, किसान और विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments