HomeHaryana Newsअब चंडीगढ़ जाने वालों को नही होगी कोई परेशानी, रोडवेज ने बढ़ाई...

अब चंडीगढ़ जाने वालों को नही होगी कोई परेशानी, रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या

सोनीपत: लोगों को अब चंडीगढ़ जाने में कोई परेशानी नही होगी,क्योकि सोनीपत रोडवेज विभाग ने सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसमें आप को अतिंम बस 6 बजे तक सोनीपत बस अड्डे से मिला करेगी। अगर आप किसी काम से चंडीगढ़ आना जाना चाहते हो, तो अब आपको मुरथल या बहालगढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।गौरतलब है कि चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या सोनीपत बस अड्डे पर काफी ज्यादा रहती है। राजधानी तथा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में स्थित होने के कारण अक्सर लोगों को काम पड़ता रहता है, और उन्हें आने जाने करीब 4 से 5 घंटे लग जाते हैं।

कई बार यात्रियों को सुबह जल्दी कोई कार्य हो तो यात्रियों को शाम को ही चंडीगढ़ जाने के लिए सोनीपत से निकलना पड़ता था, परंतु शाम 5 बजे के बाद बस न मिलनेे की वजह से यात्रियों को जी.टी. रोड पर से चलने वाली बसों पर निर्भर रहना पड़ता था।किसानों के आंदोलन की वजह से सोनीपत से कटरा, सोनीपत से लुधियाना, सोनीपत से अमृतसर, सोनीपत से जलंधर जाने वाली बस सेवाएं प्रभावित थीं। जिस से बसों को अधिक चक्कर काटने पड़ रहे थे, अब पंजाब सरकार के द्वारा शंभु बॉर्डर को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिससें अब बसें जी.टी. रोड पर सीधी जा पाएंगी, और यात्रियों के समय में भी बचत होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments